Bihar Weather: बिहार में दिवाली से पहले बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बताया 30 अक्टूबर तक कैसा रहेगा वेदर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Oct 2024 5:36 PM

विज्ञापन

Bihar Weather

Bihar Weather: दिवाली से ठीक पहले बिहार में मौसम का रुख बदल गया है. चक्रवाती तूफान दाना के कारण यह बदलाव हुआ है. आइये जानते हैं IMD ने अपने पूर्वानुमान में क्या बताया है?

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में दिवाली से ठीक पहले मौसम का रुख बदल गया है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा से उठने वाला चक्रवाती तूफान दाना के कारण यह बदलाव हुआ है. लागातार दूसरे दिन बिहार के कई जिलों में आसमान में घने काले बादलों के साथ बूंदाबांदी होती रही. वहीं शनिवार को तूफान के असर में कुछ तेजी आयी है. जिससे बीते 24 घंटे के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार की देर शाम में कहीं-कहीं रिझमिझ बारिश भी हुई थी.

तापमान में बदलाव

मौसम विभाग के रिकार्ड में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामन्य से दो डिग्री कम है. गुरुवार से ही मौसम की रुख बदलने लगे हैं. जिसका असर शनिवार को भी दिखा. अगले 12 घंटे तक बूंदाबांदी का आसार हैं.

IMD ने पूर्वानुमान में क्या बताया

मौसम विभाग की ओर 30 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसमें बताया गया कि अगले 30 अक्टूबर तक रोज 12 से 24 घंटें तक आसमान में मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की स्थिति बनी रह सकती है. इस दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं. वहीं दस से 15 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवैया हवा चलने का भी संभावना व्यक्त किया गया है.

मौसम के बदलने से दिन भर ठंडी हवा चलने लगी है. मौसम सुहाना हो गया है. शाम चार बजे के बाद से काले बादलों के कारण सड़कों पर रोशनी कम हो गयी है. इससे बाजार की सड़कों से लेकर हाइवे पर चलने वाली गाड़ियों की लाइट जलने लगी है. चक्रवाती तूफान दाना के बारे में मौसम विभाग की ओर से पहले ही पूर्वानुमान में बताया गया है कि तूफान की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो गयी. इस तूफान का असर जिले में दिखने लगा है.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: ‘करोड़ों रुपये लेकर देती हैं पार्टी का टिकट’, प्रशांत किशोर ने पूर्व सीएम पर लगाए आरोप

Bihar Train: दीपावली व छठ पर चलेगी अमृतसर-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें गाड़ी संख्या, समय और तिथि

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन