Bihar Train: दीपावली व छठ पर चलेगी अमृतसर-सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें गाड़ी संख्या, समय और तिथि

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Oct 2024 2:18 PM

विज्ञापन

Bihar Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अमृतसर-सहरसा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Bihar Train: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 04662/04661 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन अमृतसर से 29 अक्टूबर और तीन नवंबर तथा सहरसा से 31 अक्टूबर और पांच नवंबर को दो फेरों में चलेगी. 04662 अमृतसर-सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्टूबर और तीन नवंबर को रात 20:10 बजे अमृतसर से रवाना होगी.

Bihar Special Train
सांकेतिक

कहां-कहां रुकेगी

यह ट्रेन व्यास, जलंधर कैंट, ढंडारी कला, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोण्डा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 5:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

वापसी में, 04661 सहरसा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर और 5 नवंबर को सुबह 10:00 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर, गोण्डा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढंडारी कला, जलंधर सिटी और व्यास होते हुए अगले दिन शाम 18:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

लगेंगे 20 कोच

इस विशेष गाड़ी में 20 कोच लगाए जायेंगे, जिसमें 13 सामान्य द्वितीय श्रेण के, चार शयनयान श्रेणी के एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी व दो एसएलआर कोच शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: Muzaffarport Airport के लिए 473 एकड़ जमीन चिह्नित, PM Modi ने किया था विमान सेवा शुरू करने का वादा

Bihar: सासाराम, नवीनगर और नालंदा में बन रहे तीन सब स्टेशन, मिले 55 करोड़

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन