Prashant Kishor: 'करोड़ों रुपये लेकर देती हैं पार्टी का टिकट', प्रशांत किशोर ने पूर्व सीएम पर लगाया आरोप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Oct 2024 5:09 PM
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा करोड़ों रुपये लेकर टिकट देती है.
Prashant Kishor: बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर जन सुराज के सूत्रधार और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार शुरू कर दिया. किशोर ने सबसे पहले रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नुआंव प्रखंड से अपने जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रशांत किशोर ने बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “बसपा की विचारधारा के आधार पर यहां के लोग वोट देते आए हैं. लेकिन, जब आपके बच्चे बीमार होते हैं या आप पर कोई संकट आता है, तो न तो मायावती आती हैं और न ही उनके नेता. मायावती करोड़ों रुपये लेकर बसपा का टिकट देती हैं. करोड़ों रुपये देकर टिकट पाने वाला नेता आपकी चिंता करेगा या मायावती को दिए गए पैसों की.”
लोगों से की ये अपील
जन सुराज के सूत्रधार पीके ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले उप-चुनाव में आप अपनी जाति का बंधन तोड़कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अपने बिहार के भविष्य के लिए वोट करें, ताकि बिहार का कोई युवा जब दूसरे राज्य में जाए, तो उसे कोई बिहारी कहकर गाली न दे. उन्होंने रामगढ़ में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप भाजपा को वोट देंगे, तो याद रखिएगा कि वे सत्ता के लिए वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ देंगे. वही मुख्यमंत्री जिन्होंने कोरोना संकट में आपको अपने हाल पर छोड़ दिया.बिहार के बच्चे पूरे देश से पैदल चलकर बिहार पहुंचे, लेकिन आपके मुख्यमंत्री अपने आवास से बाहर तक नहीं निकले. यह चुनाव ऐसे असंवेदनशील मुख्यमंत्री को सबक सिखाने का चुनाव है.
वोटिंग और नतीजे की तारीख
बता दें कि बेलागंज में राजद के सुरेंद्र यादव, तरारी में सीपीआई के सुदामा प्रसाद, इमामगंज में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और रामगढ़ में राजद के सुधाकर सिंह के लोकसभा पहुंच जाने से चारों सीटें खाली हुई हैं. इन सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.
इसे भी पढ़ें: Darbhanga Airport: अब दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ आसान, इस दिन से उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट
Chhath Puja: नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने लिया घाटों का जायजा, सीएम बोले- सब अच्छा होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










