Bihar Weather: बिहार के बारह जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, IMD ने वज्रपात से सतर्क रहने की जारी की चेतावनी

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार के कई क्षेत्रों में इन दिनों जमकर मानसून की बारिश हो रही है. मंगलवार को कुल 12 जिलों में अच्छी-खासी मात्रा में बारिश के आसार हैं. विशेष रूप से पश्चिमी एवं पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
Bihar Weather: बिहार के गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है. इन परिस्थितियों में आईएमडी ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा है. इसके अलावा राज्य के पश्चिमी, दक्षिण-पूर्वी, मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भाग में तेज हवाओं के साथ वज्रपात से सतर्क किया गया है. दक्षिण-मध्य बारिश में कहीं-कहीं केवल सामान्य वर्षा के आसार हैं.
कई जिलों में हुई भारी बारिश
जानकारी के अनुसार बिहार के इस मानसून सीजन में अभी तक 78 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. इधर बिहार में मानसून की सक्रियता पूरे जून भर बने रहने का पूर्वानुमान है. इस तरह बिहार में मानसून ऑन सेट होने के बाद से लगातार सक्रिय बना हुआ है. रविवार से लेकर सोमवार की सुबह राज्य करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश हुई. इसमें अररिया, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण और सीतामढ़ी में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है.
दरभंगा में झमाझम हुई बारिश के बाद जलजमाव से परेशानी
दरभंगा में सोमवार की शाम 20 मिनट की हुई झमाझम बारिश ने एक ओर मौसम को कूल कर दिया. दूसरी ओर जलजमाव ने परेशानी बढ़ा दी. निचले इलाकों, नाला विहीन सड़कों सहित विभिन्न मार्गों में बुडको, पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे आधे-अधूरे काम के कारण वाहन चालकों की समस्या बढ़ गयी. गड्ढों में जलजमाव हो जाने के कारण कई वाहन चालक चोटिल भी हो गए. दूसरी ओर डीएमसीएच परिसर में बरसात का पानी जमा हो गया. इससे मरीज तथा उनके परिजनों संग अस्पताल कर्मियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




