Bihar Train News: 1 जनवरी से 45 मेल-एक्सप्रेस और 203 पैसेंजर ट्रेनों की बदलेगी टाइमिंग, जानिए रेलवे ने क्या कहा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Dec 2025 4:48 PM

विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: 1 जनवरी से पूर्व रेलवे की नई समय-सारिणी लागू हो रही है, जिसके तहत 45 मेल-एक्सप्रेस और 203 पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग बदली जाएगी. इससे यात्रा समय घटने और संचालन बेहतर होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bihar Train News: नए साल के पहले दिन से यात्रियों को रेलवे की नई व्यवस्था का सामना करना होगा. एक जनवरी से पूर्व रेलवे ने 45 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ 203 ईएमयू, मेमू, डेमू और पैसेंजर ट्रेनों की समय-सारिणी में बड़ा बदलाव किया है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का मकसद ट्रेन संचालन सिस्टम को बेहतर बनाना, मार्गों का अधिक प्रभावी उपयोग करना और यात्रियों के कुल यात्रा समय में कमी लाना है.

अधिकारियों ने बताया क्या होगा फायदा?

पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के अधिकारियों के अनुसार, पूरे वर्ष चले रखरखाव और बुनियादी ढांचे के उन्नयन कार्यों का असर अब नई समय-सारिणी में दिखेगा. पटरियों की मरम्मत, सिग्नल सिस्टम में सुधार और तकनीकी उन्नयन के बाद अब ट्रेनों की गति और समयबद्धता में सुधार की उम्मीद की जा रही है. रेलवे का दावा है कि इससे न सिर्फ मौजूदा ट्रेनों का संचालन सुचारु होगा, बल्कि भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी.

कई लोकल ट्रेनों के रूट में विस्तार

नई समय-सारिणी में उपनगरीय यात्रियों को विशेष राहत देने की कोशिश की गई है. हावड़ा और सियालदह डिवीजन में कई ईएमयू लोकल ट्रेनों का रूट विस्तार किया गया है. इसके तहत 6 हावड़ा-आरामबाग-हावड़ा ईएमयू, 2 हावड़ा-तारकेश्वर-हावड़ा ईएमयू और 4 तारकेश्वर-आरामबाग-तारकेश्वर ईएमयू ट्रेनों का विस्तार किया गया है. वहीं, एक सियालदह-राणाघाट ईएमयू लोकल को शांतिपुर तक बढ़ाया गया है.

इसके अलावा बीबीडी बाग-बैरकपुर ईएमयू और बैरकपुर-सियालदह ईएमयू लोकल को कल्याणी तक विस्तारित किया गया है. लंबी दूरी के यात्रियों को राहत देने के लिए दो बर्धमान–तीनपहाड़ मेमू ट्रेनों को साहिबगंज तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

बारासात-हासनाबाद ईएमयू लोकल अब प्रतिदिन चलेगी

नई व्यवस्था में छह ईएमयू ट्रेनों की आवृत्ति में भी बदलाव किया गया है. हासनाबाद-बारासात–हासनाबाद ईएमयू लोकल अब सप्ताह में छह दिन के बजाय प्रतिदिन चलेगी, जबकि सियालदह–बैरकपुर–सियालदह और बैरकपुर–बीबीडी बाग ईएमयू लोकल को अब सप्ताह में छह दिन चलाया जाएगा.

पूर्व रेलवे का कहना है कि कुल मिलाकर 248 ट्रेनों के समय और संचालन में किए गए इन बदलावों से यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, तेज और भरोसेमंद रेल सेवा मिलेगी. नई समय-सारिणी को लेकर यात्रियों से रेलवे की आधिकारिक जानकारी देखने की अपील भी की गई है.

Also Read: Bihar Bhumi: शिकायत के बाद भी विजय सिन्हा टाइट, कहा- लटकाओ-भटकाओ अब नहीं चलेगा, लापरवाह CO पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन