Bihar Bhumi: शिकायत के बाद भी विजय सिन्हा टाइट, कहा- लटकाओ-भटकाओ अब नहीं चलेगा, लापरवाह CO पर होगी कार्रवाई
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Dec 2025 3:33 PM
विजय सिन्हा की फाइल फोटो
Bihar Bhumi: सहरसा में डिप्टी CM विजय सिन्हा ने जमीन से जुड़े मामलों की जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को सख्त संदेश दिया. 420 मामलों में 14 जनवरी से पहले कार्रवाई और “लटकाओ-भटकाओ” रवैये पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए.
Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सहरसा में भूमि सुधार जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जमीन से जुड़े मामलों की खुली सुनवाई की. यह जनसुनवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि चार दिन पहले ही बिहार राजस्व संघ ने उनकी भाषा को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी. इसके बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक जनसुनवाई रही, जिसमें उनका अंदाज पहले से बदला हुआ और संदेश स्पष्ट नजर आया.
डिप्टी CM ने अंचल अधिकारियों को दिया कार्रवाई का निर्देश
जनसुनवाई के दौरान डिप्टी CM ने अंचल अधिकारियों और सीईओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 420 के तहत गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हर अंचल से कम से कम दो ऐसे मामलों में जनवरी महीने में पहली कार्रवाई होनी चाहिए और यह कार्रवाई 14 जनवरी से पहले हर हाल में पूरी होनी चाहिए. उनका कहना था कि इससे गलत काम करने वालों में भय पैदा होगा और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा.
लटकाओ-भटकाओ वाली रवैया नहीं चलेगी
विजय सिन्हा ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि “लटकाओ-भटकाओ” की कार्यशैली अब नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि नई सरकार के साथ नई सिस्टम लागू हो चुकी है और सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता से करना होगा. उन्होंने माना कि अंचल अधिकारियों पर काम का दबाव अधिक है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कार्यालय में बैठकर जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा करना होगा. निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात भी उन्होंने दोहराई.
शुरुआत में कर्मचारियों को बताया भाई और योद्धा
सुनवाई की शुरुआत में डिप्टी CM का नरम और संवादात्मक रूप भी देखने को मिला. उन्होंने कर्मचारियों को “भाई” कहकर संबोधित किया और उन्हें “योद्धा” बताते हुए काम के लिए उत्साह बढ़ाया. पंचायत प्रतिनिधियों को भी उन्होंने खड़ा कर कहा कि सभी अपनी-अपनी परीक्षा के लिए तैयार हैं या नहीं.
जनसुनवाई के दौरान भावुक दृश्य भी सामने आया. जमीन विवाद से परेशान एक फरियादी रोते हुए आत्महत्या की बात कहने लगा. इस पर डिप्टी CM ने उसे समझाया और कहा कि आत्महत्या से कोई समाधान नहीं निकलता, सरकार और अधिकारी आपकी मदद के लिए यहां बैठे हैं. वहीं एक हवलदार के बेटे ने दो साल से मापी नहीं होने की शिकायत की. मामले पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
Also Read: Bihar News: चिराग के जीजा लापता! सांसद अरुण भारती को लेकर जमुई में लगा ऐसा पोस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










