Bihar Train News: इन ट्रेनों में टिकट बुक करने पर नहीं मिलेगी 20 प्रतिशत की छूट, उठाना है फायदा तो पहले जानिए पूरा नियम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Aug 2025 8:36 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: रेलवे की तरफ से त्योहारी सीजन में राउंड ट्रिप स्कीम योजना शुरू की गई. लेकिन इस योजना का लाभ हर किसी ट्रेन का टिकट लेने पर नहीं मिलेगा. दरअसल, वंदे भारत और तेजस के साथ अन्य प्रीमियम ट्रेनों में यह लाभ यात्रियों को नहीं मिल सकेगा.
Bihar Train News: रेलवे ने दुर्गापूजा, दीवाली और छठ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए राउंड ट्रिप स्कीम योजना की शुरूआत की है, जिसकी बुकिंग पटना के साथ दानापुर मंडल में आने-जाने वाली ट्रेनों में शुरू कर दी गई है. हालांकि, इसका लाभ पटना जंक्शन से चलने वाली वंदे भारत, तेजस राजधानी, दुरंतो एक्सप्रेस के साथ अन्य प्रीमियम ट्रेनों में नहीं मिलेगा.
इन ट्रेनों में मिल सकेगा फायदा
इसके अलावा श्रमजीवी, संपूर्ण क्रांति, संघमित्रा, पटना-कोटा, पाटलिपुत्र-एलटीटी के साथ सभी स्पेशल और नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. इस योजना के तहत 13 से 26 अक्टूबर तक आने और जाने के टिकट एक साथ बुक करने पर वापसी टिकट के किराये पर 20 प्रतिशत की छूट दी जायेगी.
वेटिंग में नहीं मिलेगा योजना का लाभ
हालांकि, जिस ट्रेन में सीटें खाली हैं, उसी ट्रेन में टिकट की बुकिंग होगी यानी वेटिंग में इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, यह सुविधा केवल आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट मोबाइल एप के जरिये मिलेगी. एप में डैशबोर्ड से ट्रेन के विकल्प पर टैप करने के बाद फेस्टिवल राउंड ट्रिप चुनना होगा. योजना का विवरण और नियम-शर्ते स्क्रीन पर दिखाई देंगी, जिन्हें ध्यान से पढ़ कर कन्फर्म करना जरूरी है.
इस तरह उठा सकते हैं योजना का लाभ
इसके बाद यात्री 13 से 26 अक्टूबर की अवधि के भीतर ट्रेन खोज सकते हैं. अगर चयनित ट्रेन पर सीएनएफ (कन्फर्म) उपलब्ध हो, तो ही बुकिंग की जा सकेगी. आने और वापसी दोनों यात्राओं के लिए यात्री विवरण देना पड़ेगा. पहली बुकिंग पूरी होने के बाद पीएनआर में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. सफल पेमेंट टीक के बाद आगे की यात्रा का पीएनआर जनरेट हो जायेगा. इसके साथ ही बुक रिटर्न जर्नी (20 प्रतिशत छूट) का विकल्प बटन भी दिखाई देगा. इस तरह से यात्री योजना का लाभ उठा सकते हैं.
Also Read: Bihar Weather: आज बिहार के इन 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, ठनका गिरने का खतरा, IMD का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










