Bihar Train News: गया-पटना रूट पर स्थायी रूप से चलेंगी ये पांच ट्रेनें, बदले गाड़ी नंबर, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Oct 2025 9:25 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: गया-पटना रूट पर सफर करने वाले पैसेंजर्स को बड़ी राहत मिली. 4 अक्टूबर से 5 ट्रेनों को स्थायी कर दिया गया. ये 5 ट्रेनें अस्थायी रूप से चल रहीं थीं लेकिन लोगों की डिमांड की वजह से अब स्थायी करने का फैसला लिया गया. ट्रेनों के नये नंबर भी जारी कर दिये गए हैं.
Bihar Train News: रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है. गया-पटना रूट पर 5 अस्थायी ट्रेनों को स्थायी करने का फैसला लिया गया. 4 अक्टूबर से ही ये पांच ट्रेनें नियमित रूप से परिचालित होनी शुरू हो गई. दरअसल, गया-पटना रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की डिमांड पर यह फैसला लिया गया. जिसके बाद हर रोज हजारों यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी.
इन ट्रेनों को किया गया स्थायी
जानकारी के मुताबिक गया–पटना, गया–पाटलिपुत्र, किऊल–मोकामा और पाटलिपुत्र–बलिया के बीच ट्रेनों के परिचालन को स्थायी किया गया. इसके साथ ही ट्रेनों के नये नंबर ये हैं-
गया – पटना, नया ट्रेन नंबर- 53238 / 53237
गया – पटना, नया ट्रेन नंबर- 53240 / 53239
गया – पाटलिपुत्र, नया ट्रेन नंबर- 63329 / 63330
किऊल – मोकामा, नया ट्रेन नंबर- 63331 / 63332
पाटलिपुत्र – बलिया, नया ट्रेन नंबर- 63333 / 63334
अब नये नंबर से परिचालित होगी ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र की माने तो, गाड़ियों के पुराने नंबर को बदलकर नये नंबर जारी कर दिये गए है. ऐसे में यात्रियों को पुराने नंबर नहीं बल्कि नये नंबर से ही टिकट बुक किये जा सकेंगे. हालांकि, पांचों ट्रेनों की टाइमिंग पहले वाली ही है. पहले वाले समय से ही ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.
स्टेशनों और पूछताछ केंद्रों पर भी बदलाव शुरू
इसके साथ ही रेलवे ने स्टेशनों, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के साथ-साथ पूछताछ केंद्रों पर भी बदलाव दर्ज करने की शुरुआत कर दी गई है. यात्रियों के लिए अब ट्रेनों का परिचालन पहले वाले टाइम टेबल से ही नियमित रूप से होगा. इसके अलावा नई सेवाएं अब नियमित ट्रेनों की श्रेणी में दर्ज हो गई हैं, इससे सीट आरक्षण, कोच उपलब्धता और संचालन में स्थिरता आ सकेगी. यात्रियों को रेलवे के इस फैसले से बड़ा फायदा हो सकेगा.
Also Read: Bihar Train News: बिहार के हसनपुर से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा, जानिए क्या है टाइम टेबल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










