अब हर हाल में हर महीने की 1 तारीख को मिलेगा शिक्षकों को वेतन, शिक्षा विभाग ने जारी की नई SOP

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Dec 2025 8:28 PM

विज्ञापन

Bihar Teacher Salary: बिहार सरकार ने कक्षा 1 से 12 तक के करीब छह लाख सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए वेतन भुगतान प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है. नई SOP के तहत अब सभी शिक्षकों को हर माह की पहली तारीख को ही वेतन उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Teacher Salary: बिहार के कक्षा एक से 12वीं तक के सरकारी स्कूलों के करीब छह लाख शिक्षकों को अब हर हाल में हर माह की एक तारीख को वेतन मिलेगा. साथ ही साथ राज्य कोष से वेतन लेने वाले संस्कृत- मदरसा शिक्षकों तथा नाइट गार्ड को भी हर माह की पहली तारीख को वेतन दे दिया जायेगा. शिक्षा विभाग ने सोमवार को इससे संबंधित मानक कार्यप्रणाली (SOP) जारी कर दी है. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी डीइओ और डीपीओ को पत्र भेजा है.

नया नियम कैसे लागू होगा

निर्धारित एसओपी के मुताबिक पुराने वेतनमान वाले नियमित शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए हर महीने के 20 से 25 तारीख के बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को शिक्षकों की अनुपस्थिति की जानकारी लिखित रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की तरफ से दे दी जायेगी. 25 तारीख तक डीपीओ (स्थापना) वेतन पत्रक तैयार कर 26 तारीख को कोषागार में प्रस्तुत करेगा.

इसे कोषागार पदाधिकारी 30 तारीख तक मंजूरी देगा. इसके बाद एक तारीख को शिक्षकों के खाते में राशि भेजी जायेगी. इसके अलावा राज्य कोष से वेतन प्राप्त करने वाले नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए हर माह की 20 से 22 तारीख के बीच डीइओ कार्यालय को शिक्षकों की अनुपस्थिति की जानकारी बीइओ उपलब्ध करायेंगे. 25 तारीख तक डीपीओ (स्थापना) वेतन पत्रक तैयार कर 26 तारीख को कोषागार में भेजेगा. जहां 30 तारीख तक वेतन स्वीकृत किया जायेगा.

26 से 29 तारीख जिला शिक्षा कार्यालय की तरफ से बैंक को जरूरी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. उसे 30 तारीख तक बैंक को भेजा जायेगा. एक तारीख तक शिक्षकों के खाते में वेतन की राशि भेजी जायेगी. इसी तरह समग्र शिक्षा के कोष से वेतन प्राप्त करने वाले नियोजित शिक्षकों एवं नियमित वेतनमान वाले स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया निबटायी जायेगी.

अल्पसंख्यक ,मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षको को भी हर माह एक तारीख को वेतन

इसी प्रकार राज्य कोष से वेतन प्राप्त करने वाले अल्पसंख्यक, मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए हर माह के 20 से 22 तारीख के बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को शिक्षकों की अनुपस्थिति की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सौंपी जायेगी. इसके बाद अन्य प्रक्रिया निबटाते हुए एक तारीख तक उनके खाते में वेतन की राशि भेजी जायेगी. राज्य कोष से वेतन प्राप्त करने वाले रात्रि प्रहरियों के वेतन भुगतान के लिए भी यही प्रक्रिया अपनायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: BPSC-UPSC प्रीलिम्स पास ऐसे युवाओं को मिलेगी 100000 रुपये तक की आर्थिक मदद, कौन- कौन होंगे पात्र, जानिए सबकुछ

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन