BPSC-UPSC प्रीलिम्स पास ऐसे युवाओं को मिलेगी 100000 रुपये तक की आर्थिक मदद, कौन- कौन होंगे पात्र, जानिए सबकुछ

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Dec 2025 7:33 PM

विज्ञापन

बीपीएससी

BPSC-UPSC Candidates: बिहार सरकार ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पहली बार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है. बीपीएससी और यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने वाले पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस और सामान्य वर्ग के पुरुष दिव्यांग युवाओं को अब 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी.

विज्ञापन

BPSC-UPSC Candidates: बिहार की नीतीश सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. पहली बार सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल होने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की नई योजना शुरू की जा रही है. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना ‘सम्बल’ के तहत अब बीपीएससी और यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) पास करने वाले पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सामान्य वर्ग के पुरुष दिव्यांग युवाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी. इससे पहले तक यह लाभ अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों तक सीमित था, लेकिन अब दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी समान अवसर देते हुए सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाया है.

क्या है सरकार का मकसद

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर दिव्यांग अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये और यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने पर 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी में राहत देना है. उच्च प्रशासनिक सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़े और वे अपनी प्रतिभा और योग्यता का बेहतर उपयोग कर सकें, इसी सोच के साथ यह कदम उठाया गया है. सरकार जल्द ही इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी.

कौन होगा पात्र?

इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. साथ ही उसके पास ओबीसी, ईडब्ल्यूएस या सामान्य वर्ग का प्रमाण-पत्र होना चाहिए. दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए और अभ्यर्थी ने बीपीएससी और यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो.

शर्त यह भी है कि अभ्यर्थी किसी भी राज्य या केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित विभाग, बोर्ड या निगम में काम न कर रहा हो. यदि कोई अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा पास करता है, तब भी उसे केवल एक बार ही प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी.

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को फोटो, हस्ताक्षर, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड अपलोड करना होगा. इसके अलावा प्रवेश पत्र, आवेदन पत्र की सेल्फ डिक्लेयर्ड प्रति, प्रारंभिक परीक्षा की ओएमआर, आंसर सीट की कॉपी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और एक्टिव ईमेल आईडी भी देना होगा.

समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रत्येशी ने बताया कि शुक्रवार को पोर्टल लॉन्च होने के बाद अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे और उन्हें इसका लाभ मिलना शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, कोहरा करेगा परेशान, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन