Bihar Teacher: गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों से नहीं लिया जाएगा कोई काम, ACS एस. सिद्धार्थ बोले- परिवार संग...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jun 2025 11:19 AM
Bihar Teacher (सांकेतिक तस्वीर )
Bihar Teacher: बिहार सरकार ने गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों को ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त रखने का फैसला लिया है. शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, 2 से 20 जून तक चलने वाली छुट्टियों के दौरान किसी भी शिक्षक को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा.
बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए राहत की खबर है. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि गर्मी की छुट्टियों में किसी भी शिक्षक को किसी तरह के कार्य के लिए नहीं बुलाया जाएगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने गुरुवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को निर्देश जारी करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान शिक्षकों से किसी भी परिस्थिति में कोई ड्यूटी नहीं ली जाएगी.
2 जून से लेकर 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश
बिहार के लगभग 81 हजार सरकारी स्कूलों में 2 जून से लेकर 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है. इस दौरान शिक्षकों को छुट्टियों का पूरा लाभ देने की नीति के तहत यह निर्णय लिया गया है. एसीएस सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि शिक्षकों को छुट्टी के समय अपने परिवार के साथ समय बिताने और चाहें तो पर्यटन स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिलना चाहिए. इससे पहले शनिवार को ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में भी उन्होंने यही संदेश दिया था.
आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
हालांकि कुछ जिलों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि शिक्षकों को छुट्टी के दौरान भी ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है. इसी के मद्देनजर विभाग ने यह स्पष्ट आदेश जारी किया है. इस आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.
हालांकि, यह नियम सिर्फ शिक्षकों पर लागू होगा. स्कूलों में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति गर्मी की छुट्टी में भी अनिवार्य रहेगी. वे स्कूल संचालन और आवश्यक प्रशासनिक कार्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे.
12 लाख विद्यार्थियों के लिए ‘गणितीय समर कैंप’ का आयोजन
वहीं, छुट्टी के दौरान भी राज्य के कक्षा 5वीं और 6वीं के लगभग 12 लाख विद्यार्थियों के लिए ‘गणितीय समर कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप स्वयंसेवी संस्था ‘प्रथम’ के सहयोग से संचालित हो रहा है, जिसमें छात्रों को प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे गणित की विशेष कक्षाएं दी जा रही हैं. इस पहल का उद्देश्य बच्चों की गणितीय समझ को सुधारना है. शिक्षा विभाग के इस फैसले को शिक्षकों ने सराहा है और इसे शिक्षण पेशे में सम्मानजनक वातावरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है.
Also Read: बिहार की महिला अफसर के ठिकानों पर छापा: नकद, जेवर, जमीन और फ्लैट… करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










