होली से पहले ही बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार में गर्मी दिखाएगी अपना रौद्र रूप

Published by :Paritosh Shahi
Published at :02 Mar 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar-Summer-Forecast

सांकेतिक फोटो

Bihar Summer Forecast: बिहार में साल 2026 की गर्मियों को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है. इस बार मार्च से मई के बीच दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. अप्रैल-मई में भीषण लू चलने की आशंका है.

विज्ञापन

Bihar Summer Forecast: बिहार में इस बार होली के बाद गर्मी जल्दी और तेज दस्तक दे सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मार्च से मई 2026 के लिए अपना सीजनल पूर्वानुमान जारी किया है.इसके मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में इस बार दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने क्या बताया

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मार्च से ही गर्मी का असर दिखने लगेगा, लेकिन अप्रैल और मई में हालत ज्यादा खराब हो सकती है. दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं. राहत की बात यह भी नहीं है कि रात में ठंडक मिलेगी, क्योंकि रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है. यानी लोगों को दिन में तपिश और रात में उमस दोनों झेलनी पड़ सकती है.

अप्रैल और मई में कैसा रहेगा हाल

पूर्वी भारत में इस साल सामान्य से ज्यादा हीटवेव यानी लू चलने की आशंका जताई गई है. बिहार भी इसी क्षेत्र में आता है. इसलिए अप्रैल और मई में कई जिलों में भीषण लू चल सकती है. खासकर शहरों में गर्मी ज्यादा महसूस होगी, क्योंकि वहां कंक्रीट और वाहनों की वजह से तापमान और बढ़ जाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि समुद्र की मौजूदा स्थिति भी गर्मी बढ़ाने में भूमिका निभा सकती है. प्रशांत महासागर में हल्की ला-नीना जैसी स्थिति बनी हुई है, जो आगे चलकर सामान्य अवस्था में जा सकती है. इन हालातों की वजह से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. गर्मी बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है.

हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर में बेवजह बाहर न निकलें. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और बच्चों, बुजुर्गों व बाहर काम करने वाले लोगों का खास ध्यान रखें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला, पोर्टल पर दिखेगी पूरी कुंडली, देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन