स्मार्ट मीटर यूजर्स के लिए बड़ी राहत, प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने की मिली आजादी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Apr 2026 5:00 PM
सांकेतिक तस्वीर
Smart Meter: अब स्मार्ट मीटर वाले लोगों के लिए नियम आसान कर दिए गए हैं. पहले सिर्फ रिचार्ज करके बिजली इस्तेमाल करनी पड़ती थी, लेकिन अब लोग चाहें तो बाद में बिल भरने वाला तरीका भी चुन सकते हैं. इससे लोगों को ज्यादा सहूलियत मिलेगी.
Smart Meter: बिहार के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. अब उन्हें अपने बिजली मीटर को प्रीपेड या पोस्टपेड मोड में चलाने का विकल्प मिल गया है. इससे लोगों को बिजली इस्तेमाल में ज्यादा सुविधा होगी.
पहले स्मार्ट मीटर को केवल प्रीपेड मोड में चलाना जरूरी था. यानी पहले रिचार्ज करना पड़ता था, तभी बिजली मिलती थी. लेकिन अब इस नियम में बदलाव कर दिया गया है. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कहा है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी मोड चुन सकते हैं.
स्मार्ट मीटर लगवाना रहेगा जरूरी
हालांकि विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य रहेगा. हर उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर ही इस्तेमाल करना होगा, लेकिन उसका इस्तेमाल कैसे करना है, यह अब उपभोक्ता खुद तय करेंगे.
बिजली दर पर नहीं पड़ेगा असर
अधिकारियों के मुताबिक, स्मार्ट मीटर सिर्फ बिजली की खपत को सही तरीके से मापने का काम करता है. बिजली की दरें राज्य विद्युत विनियामक आयोग तय करता है. इसलिए मीटर का प्रकार बदलने से बिजली के रेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
दोनों विकल्प कैसे काम करेंगे
पोस्टपेड मोड में उपभोक्ताओं को हर महीने के अंत में बिल मिलेगा, जिसे बाद में जमा करना होगा. वहीं प्रीपेड मोड में पहले रिचार्ज करना होगा और उसी के अनुसार बिजली का इस्तेमाल किया जाएगा.
प्रीपेड मीटर में मिलेंगी खास सुविधाएं
प्रीपेड मीटर के साथ कई सुविधाएं मिलती हैं. उपभोक्ता मोबाइल ऐप के जरिए अपनी बिजली खपत रियल टाइम में देख सकते हैं. साथ ही ऑनलाइन पेमेंट और सटीक बिलिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे गलत बिल की समस्या कम होती है.
सस्ती बिजली का भी मिलेगा फायदा
प्रीपेड विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं को कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं. उन्हें प्रति यूनिट करीब 25 पैसे सस्ती बिजली मिल सकती है. इसके अलावा हर रिचार्ज पर लगभग 3 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ और दिन में बिजली इस्तेमाल करने पर 20 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










