Bihar School: बिहार के 40 हजार से अधिक स्कूलों में बनेगा पुस्तकालय, नीतीश सरकार ने दे दी मंजूरी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar School: बिहार के 40 हजार से अधिक स्कूलों में बनेगा पुस्तकालय, नीतीश सरकार ने दे दी मंजूरी

Bihar School: इस योजना के तहत बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निर्माण निगम द्वारा विद्यालयों में नए हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें पुस्तकालय संचालित होंगे. योजना के लिए 134.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.

विज्ञापन

Bihar School : पटना. बिहार सरकार ने राज्य के 43,779 प्रारंभिक विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित करने की योजना को मंजूरी दे दी है. वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है और इसे वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही लागू करने का निर्देश दिया गया है. इस योजना के तहत बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निर्माण निगम द्वारा विद्यालयों में नए हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें पुस्तकालय संचालित होंगे. योजना के लिए 134.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.

स्कूलों की सूची मांगा विभाग

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एक अधिकारी के अनुसार, यह योजना समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए आवश्यक वित्तीय सहायता भी मुहैया कराई गई है, जिन स्कूलों में पुस्तकालय के लिए हॉल का निर्माण होना है, उन विद्यालयों को चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर सूची सौंपने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं.

पुस्तकालयों को किया जायेगा अपडेट

इसके अतिरिक्त, जिन स्कूलों में पहले से पुस्तकालय हैं, उन्हें अपग्रेड किया जाएगा. साथ ही, इन सभी पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति भी की जाएगी. इसके लिए नई नियमावली तैयार की जा चुकी है, जिसे जून के अंत तक लागू किया जाएगा. नियुक्ति से संबंधित नियमावली को स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है. साथ ही नए पदों के सृजन का प्रस्ताव भी विचाराधीन है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन