ePaper

बिहार में ठंड की बढ़ती मार, पटना समेत इन जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

Updated at : 21 Jan 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
bihar school closed

सांकेतिक फोटो

Bihar School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. ठंड और घने कोहरे के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. पटना, गोपालगंज, और मोतिहारी में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं, जबकि मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar School Closed: बिहार में ठंड की मार लगातार जारी है, और राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है. पटना में DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कड़ी ठंड को देखते हुए 23 जनवरी तक पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं, 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है.

बिहार के इन जिलों में भी स्कूल बंद करने का आदेश

इसी तरह, गोपालगंज के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने भी नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 23 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से लेकर 3:30 बजे तक चलेंगी. मोतिहारी में भी DM सौरभ जोरवाल ने 22 और 23 जनवरी को नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है.

ये भी पढ़े: बिहार के इन जमीन मालिकों के लिए जारी हुआ निर्देश, कर लें ये काम वरना पड़ेगा महंगा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है. हालांकि, दिन में हल्की धूप की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. IMD के अनुसार अगले तीन दिनों तक हल्का कोहरा बना रहेगा और ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. हालांकि, 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन