Bihar Road Project: बिहार के इन 5 स्टेट हाइवे के लिये सरकार लेगी लोन, 6 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Jan 2026 1:44 PM

विज्ञापन

बिहार के 5 स्टेट हाइवे को किया जायेगा चौड़ा (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Road Project: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने को लेकर सरकार कई काम कर रही है. ऐसे में बिहार के 5 स्टेट हाइवे को चौड़ा किया जायेगा. इसके लिये सरकार एडीबी से लोन लेगी. सड़कों के चौड़ा होने से 6 जिलों को बड़ा फायदा हो सकेगा.

विज्ञापन

Bihar Road Project: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. कई जिलों में सड़कों का निर्माण कर कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. ऐसे में बिहार के 5 स्टेट हाइवे को चौड़ा किया जायेगा. दरअसल, ये स्टेट हाइवे दो लेन चौड़ी होगी. इसके बनने से राज्य के 6 जिलों को बड़ा फायदा पहुंच सकेगा. साथ ही चौड़ीकरण को लेकर सरकार एडीबी से लोन भी लेगी.

स्टेट हाइवे के निर्माण में लागत

जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण को लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और डीईए (डिपार्टमेंट ऑफ इकोनोमिक एफेयर) की मंजूरी बाकी है. इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 3645 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है. ऐसे में एडीबी से राज्य सरकार लगभग 251 मिलियन डॉलर लोन ले सकती है. बीएसआरडीसी, जो कि पथ निर्माण विभाग की एजेंसी है यही सड़क बनायेगी.

इन 5 स्टेट हाइवे को किया जायेगा चौड़ा

बिहार के 5 स्टेट हाइवे को दो लेन चौड़ा करने के लिये लगभग 110 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. 5 स्टेट हाइवे में सीतामढ़ी-पुपरी-बसैठा-बेनीपट्टी (51.26 किलोमीटर), मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना रोड (38.61 किलोमीटर), ब्रह्मपुर-इटाढ़ी-सरेंजा-जालीपुर रोड (80.72 किलोमीटर), अतरबेल-जाले-घोघराचट्टी रोड (47.90 किलोमीटर) और गणपतगंज-प्रतापगंज-परवाहा रोड (47.33 किलोमीटर) शामिल है.

इन 6 जिलों को मिलेगा फायदा

स्टेट हाइवे का चौड़ीकरण होने के बाद 6 जिलों दरभंगा, सुपौल, बक्सर, अररिया, सीतामढ़ी और मधुबनी को सीधा फायदा पहुंच सकेगा. इन सभी जिलों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी, सफर तय करने में कम समय लगेगा, चौड़ीकरण होने से आना-जाना आसान हो सकेगा. इसके साथ ही बिहार के किसी भी जिले से पटना पहुंचने में बेहद कम समय लगेगा.

एडीबी से ऐसे मिलता है लोन

एडीबी लोन की बात करें तो, सरकार की तरफ से चौड़ी और मजबूत करने वाली सड़कों की पहचान की जाती है. इसके बाद एक डीपीआर तैयार किया जाता है. फिर केंद्र सरकार की डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनोमिक एफेयर की तरफ से इसे अप्रूव किया जाता है. केन्द्र सरकार के अधिकारी एडीबी के साथ लोन की शर्तों, टेक्निकल एस्पेक्ट और कार्यान्वयन योजना पर बातचीत करते हैं. इसके बाद लोन के लिये अंतिम समझौते पर बात बनती है. इसके बाद सरकार को पैसे किस्त में दिये जाते हैं.

Also Read: Bihar Bhumi: मुआवजा घोटाले पर कड़ा एक्शन, भू-अर्जन अधिकारी समेत 11 पर FIR, राजस्व पदाधिकारियों को भी मिला आदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन