Bihar Road Project: बिहार के इस जिले में 101 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, टेंडर जारी, ये होंगे बड़े फायदे

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Project: बिहार के भागलपुर जिले में सड़क का निर्माण होने वाला है. भागलपुर-अगरपुर-कोतवाली सड़क के निर्माण के लिए सरकार ने टेंडर भी जारी कर दिया है. इस सड़क के टू लेन बनने से लोगों का सफर आसान होने के साथ-साथ कई अन्य बड़े फायदे भी होंगे.

विज्ञापन

Bihar Road Project: बिहार के अलग-अलग जिलों में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसी कड़ी में भागलपुर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, भागलपुर-अगरपुर-कोतवाली रोड का निर्माण होने वाला है. इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर टू लेन बनाने को लेकर सरकार की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है. जल्द ही सड़क बन जाने से लोगों का सफर आसान होगा और गाड़ियां फर्राटे भरेंगी.

इस योजना से बनाई जायेगी सड़क…

जानकारी के मुताबिक, सड़क का निर्माण सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) योजना से कराया जाएगा. पथ निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए टेंडर जारी किया, जिसके बाद चार नवंबर को तकनीकी बिड खोली जाएगी. इसमें सफल एजेंसियों की वित्तीय बिड खोली जाएगी और चयनित एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा.

24 महीने में पूरा हो सकेगा काम

इसके साथ ही अगर प्रक्रिया समय पर पूरी हो गई, तो दिसंबर महीने में ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. अधिकारियों की माने तो, निर्माण करने वाली एजेंसी को 24 महीने में सड़क के निर्माण का काम पूरा करना होगा. इसके अलावा एजेंसी को रोड बनने के बाद 5 साल तक सड़क का मेंटनेंस भी करना पड़ेगा.

टेंडर भरने का अंतिम डेट 3 नवंबर

टेंडर जारी होने के बाद इसे भरने के लिए अंतिम डेट 3 नवंबर तय किया गया है. जानकारी के मुताबिक, टेंडर भरने का अंतिम डेट तीन नवंबर तय किया गया है. वहीं, इच्छुक एजेंसियों के लिए प्री-बिड मीटिंग 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. इस सड़क के निर्माण की लागत 101.56 करोड़ रुपये बताई जा रही. यह करीब 17.75 किलोमीटर लंबी होगी.

लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधाएं

इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर टू लेन होने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. उनका इस रोड के जरिये आना-जाना आसान और सुरक्षित हो सकेगा. साथ ही सफर पूरा करने में कम समय लगेगा. जिला मुख्यालय तक ग्रामीण इलाकों से पहुंचना आसान हो सकेगा. साथ ही पूरे इलाके में अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी आज पूर्णिया में देंगे करोड़ों की सौगात, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन