Bihar RJD: मंगनी लाल के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी ने दी बधाई, अपने हाथों से खिलाई मिठाई

Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Jun 2025 10:44 AM

विज्ञापन

Bihar RJD: बिहार में चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. इस बीच राजद में बड़ा बदलाव हुआ. दरअसल, मंगनी लाल मंडल निर्विरोध पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए. ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी और अपने हाथों से मिठाई खिलाया.

विज्ञापन

Bihar RJD: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी में बड़ा बदलाव हुआ. मंगनी लाल मंडल निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए. जिसके बाद जमकर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मंगनी लाल को ढेर सारी बधाईयां दी. इसके साथ ही तेजस्वी ने मंगनी लाल मंडल को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये कई सारी तस्वीरों को शेयर किया. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, वह मंगनी लाल मंडल को बधाई दे रहे हैं और इसके साथ ही मिठाई भी खिला रहे. इस दौरान पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे.

मंगनी लाल के साथ तस्वीरें की साझा

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने लिखा कि, “निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आदरणीय मंगनी लाल मंडल जी को मिठाई खिलाकर बधाई दी. बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता आदरणीय मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है. सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है.”

जगदानंद सिंह को लेकर कही ये बात…

आगे यह भी लिखा कि, “सनद रहे, देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है. हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है. हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि, मंगनीलाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा.” आगे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर लिखा कि, “निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जगदानंद सिंह जी का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा. उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती ज़िम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है.”

Also Read: PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, मेटल डिटेक्टर से होगी जांच, इन चीजों को ले जाने पर नहीं मिलेगी एंट्री

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन