बिहार में संडे को रजिस्ट्री ऑफिस खोलने का असर, लक्ष्य से ज्यादा हुआ कलेक्शन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Apr 2026 11:22 AM
रजिस्ट्री ऑफिस (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Revenue Department: बिहार सरकार की ओर से रिवेन्यू कलेक्शन का टारगेट पूरा करने के लिए संडे को भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रखे गए. इसका असर यह देखने के लिए मिला कि सरकार को टारगेट से ज्यादा कलेक्शन हुआ. रजिस्ट्रेशन रिवेन्यू कलेक्शन में पटना अव्वल रहा.
Bihar Revenue Department: संडे को रजिस्ट्री ऑफिस खोले जाने का असर पड़ा. सरकार को 2025-26 में निबंधन विभाग के राजस्व में निर्धारित लक्ष्य 8,250 करोड़ रुपए से ज्यादा 8,403.46 करोड़ रुपए मिले. यह लक्ष्य का 101.86 प्रतिशत है.
2024-25 में 7,500 करोड़ रुपए के लक्ष्य से बढ़कर 7,648.88 करोड़ रुपए की प्राप्ति (101.98 प्रतिशत) हुई थी. करेंट फाइनेंशियल इयर में रिवेन्यू कलेक्शन में 754.58 करोड़ रुपए (9.86 प्रतिशत) की बढ़ोतरी हुई. इनमें पटना जिला अव्वल रहा.
ये हैं बिहार के टॉप 5 जिले
सबसे ज्यादा रिवेन्यू कलेक्शन करने वाले टॉप पांच जिलों में पटना पहले स्थान पर रहा. यहां 1,361.38 करोड़ रुपए के लक्ष्य से ज्यादा 1,506.15 करोड़ रुपए की राजस्व मिला. दूसरे नंबर पर रहे अरवल जिले में 39.75 करोड़ रुपए रिवेन्यू कलेक्शन हुआ.
औरंगाबाद तीसरे नंबर पर रहा. यहां 191.38 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित हुआ. बांका जिले में 86.39 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 91.81 करोड़, जबकि शिवहर में 35.96 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 37.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ.
इस जगह का रजिस्ट्री ऑफिस रहा अव्व्ल
इसी तरह सबसे ज्यादा रिवेन्यू कलेक्शन करने वाले टॉप पांच ऑफिसों में दानापुर ऑफिस सबसे ऊपर रहा. यहां 12,633 डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन करते हुए 190.68 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 255.72 करोड़ रुपए (134.11 प्रतिशत) की प्राप्ति हुई. रजौली ऑफिस दूसरे नंबर पर रहा. तीसरे नंबर पर रहे पटना सिटी ऑफिस ने 7,022 डॉक्यूमेंट्स के साथ 89.58 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 106.53 करोड़ रुपए (118.93 प्रतिशत) प्राप्त किए.
इस जिले में सबसे कम रिवेन्यू कलेक्शन
जानकारी के मुताबिक, कुछ जिलों में अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन भी दर्ज किया गया. इनमें मुजफ्फरपुर (87.78%), मधुबनी (87.49%), समस्तीपुर (86.53%), बेतिया (85.53%) और मधेपुरा (81.52%) शामिल हैं.
Also Read: पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह, बोले- हम कुछ जानते ही नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










