Bihar Ration Card: बिहार के इस जिले में कैंप लगाकर बांटे जायेंगे राशन कार्ड, नये लाभुकों को राहत, जानिये डीएम का आदेश

Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Dec 2025 10:30 AM

विज्ञापन

बिहार में कैंप लगाकर बांटे जायेंगे राशन कार्ड

Bihar Ration Card: पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने राशन कार्ड को लेकर बड़ा आदेश दिया. उन्होंने कहा, राशन कार्ड के लंबित 13638 आवेदनों का निपटारा कर कैंप में बांटे जाए. साथ ही अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिये कहा कि सभी नये राशन कार्डधारियों को अनाज समय से मिले.

विज्ञापन

Bihar Ration Card: बिहार में जरूरतमंद लोगों तक राशन कार्ड का लाभ पहुंचे, इसे लेकर सरकार की तरफ से कई पहल किये जा रहे हैं. इस बीच पटना में कैंप लगाकर लोगों के बीच राशन कार्ड बांटने का आदेश डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की तरफ से दिया गया है. डीएम जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में खाद्यान्न के उठाव और वितरण सहित राशन कार्ड के लंबित आवेदनों के निपटारे की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की.

डीएम ने अधिकारियों को दिया बड़ा आदेश

डीएम ने अधिकारियों को कहा कि राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन प्राप्त 7910 आवेदनों का निपटारा लंबित है. सभी आवेदन के निर्धारित समय-सीमा से अधिक होने पर भी निपटारा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने इसका निपटारा तेजी से करने को कहा. साथ ही 5728 आवेदन समय सीमा के अंदर निपटारा के लिए प्रक्रियाधीन हैं. डीएम ने अधिकारियों को सभी प्रक्रियाधीन 13638 आवेदनों का तेजी से निपटारा करने का निर्देश दिया.

नये लाभुकों को समय पर अनाज देने का आदेश

साथ ही सभी एसडीओ को क्षेत्रीय स्तर पर कैंप लगाकर शत-प्रतिशत राशन कार्ड का वितरण सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही उन्होंने नये लाभुकों के लिये भी फायदे वाली बात कही. दरअसल, डीएम ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी नये राशन कार्डधारियों को अनाज समय से मिले. सभी एसडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में आपूर्ति संबंधी मामलों का पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया.

एसडीओ को दिया गया आदेश

इसके साथ ही कड़ा आदेश एसडीओ को दिया गया है कि वे समय पर खाद्यान्न नहीं देने वाले पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें. साथ ही हर सप्ताह की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट देने को भी कहा गया.

2.07 लाख सस्पेक्टेड राशन कार्ड की जानकारी

समीक्षा में पाया गया कि विभाग से 2.07 लाख सस्पेक्टेड राशन कार्ड की जानकारी मिली है. इसमें 1.02 लाख राशन कार्ड का जांच कर निपटारा किया गया है. डीएम ने सभी एसडीओ को प्रखंड-स्तरीय पदाधिकारियों के माध्यम से शेष 1.04 लाख सस्पेक्टेड राशन कार्ड की जल्द जांच कराते हुए विधिवत निपटारा करने को कहा है. विभाग की ओर से मिले सस्पेक्टेड राशन कार्ड में खाद्यान्न उठाव नहीं होने की जानकारी मिली है.

Also Read: Bihar Bhumi: ‘राजस्व लक्ष्य से समझौता नहीं’, विजय सिन्हा ने 3 दिनों का दिया अल्टीमेटम, हर हाल में करना होगा ये काम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन