Bihar Bhumi: 'राजस्व लक्ष्य से समझौता नहीं', विजय सिन्हा ने 3 दिनों का दिया अल्टीमेटम, हर हाल में करना होगा ये काम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Dec 2025 9:46 AM
मंत्री विजय कुमार सिन्हा
Bihar Bhumi: 'राजस्व लक्ष्य से कोई समझौता नहीं किया जायेगा', इसे लेकर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी जिलों को कार्य योजना तैयार करने का आदेश दिया है. साथ ही तीन दिनों की मोहलत दी गई है. विजय सिन्हा ने लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन लेने की भी बात कही.
Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा जमीन से जुड़े मामलों को निपटाने को लेकर पूरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहे. इस बीच मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, अवैध खनन को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. साथ ही कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही या फिर मिलीभगत करते पाये जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.
सभी जिलों को 3 दिनों की मोहलत
मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व को लेकर बड़ी बात कही कि राजस्व लक्ष्य से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. इस संबंध में सभी जिलों को तीन दिनों के अंदर राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया. अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर नियंत्रण के लिए खान एवं भूतत्व विभाग के लिए राज्यभर में 400 पुलिस बल की तैनाती के लिए गृह विभाग से अनुरोध किया जायेगा.
बालू घाट वाले रूटों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विजय सिन्हा की तरफ से यह भी कहा गया कि जरूरत के मुताबिक सहयोग नहीं करने वाले थानों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. बालू घाटों की ओर जाने वाले रूटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और अनिलामित बालू घाटों की जल्द नीलामी के लिये निर्देश दिया गया. जब्त बालू का 15 दिनों के अंदर निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया.
इन 4 जिलों के पदाधिकारियों को दिया आदेश
जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री ने यह बातें मंगलवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में कही. काम में कोताही और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में दरभंगा जिला के खनिज विकास पदाधिकारी स्पष्टीकरण मांगा. उपमुख्यमंत्री ने लक्ष्य से पीछे चल रहे जिलों में शामिल पटना, रोहतास, औरंगाबाद, गया के खनिज विकास पदाधिकारी की अलग से समीक्षा का निर्देश निदेशक मनेश मीणा को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










