Bihar Rain Alert: अगले तीन घंटे में पटना समेत 11 जिलों में तेज हवा के साथ भयंकर बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Bihar Rain Alert with strong winds in 11 districts in next three hours

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है. इस बीच राजधानी पटना समेत 11 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ी चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में पिछले दिनों पड़ी उमस वाली गर्मी के बाद फिर मानसून एक्टिव हो गया है. कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है. इस बीच पटना मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना समेत 11 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों से अलर्ट रहने की भी अपील की गई है.

इन 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं, जिन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, उनमें पटना, मधुबनी, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और दरभंगा शामिल है. मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान घरों से नहीं निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है. बता दें कि, पिछले तीन-चार दिनों से लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही थी. बादल बनने के बाद भी बारिश नहीं होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही थी. लेकिन, इस बीच मानसून फिर सक्रिय हो गया है. तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है.

पटना से गुजर रही ट्रफ लाइन

मौसम विभाग की माने तो, मानसून की ट्रफ लाइन पटना से गुजर रही है. ऐसे में शुक्रवार से अगले 48 घंटे तक बिहार के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं. दक्षिण बिहार में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका के लिहाज से ऑरेंज और उत्तर बिहार के कई इलाके के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आइएमडी पटना के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार 25 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व इलाके में अधिकतर जगहों पर झमाझम बारिश के आसार हैं.

Also Read: Four Lane Road In Bihar: मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड हाइवे का निर्माण इस दिन से होगा शुरू, मिलेगा बड़ा फायदा, लक्ष्य तय

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन