Four Lane Road In Bihar: मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड हाइवे का निर्माण इस दिन से होगा शुरू, मिलेगा बड़ा फायदा, लक्ष्य तय

Updated:
विज्ञापन
Four Lane Road

Four Lane Road

Four Lane Road In Bihar: बिहार के लोगों को एक और फोरलेन की सौगात मिलने वाली है. दरअसल, मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन हाइवे को लेकर निविदा जारी कर दी गई है. इसकी लागत करीब 2243.16 करोड़ रुपये है. तो वहीं, इस फोरलेन सड़क को 29 महीने में तैयार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

Four Lane Road In Bihar: बिहार के लोगों को एक के बाद एक सरकार की ओर से तोहफे दिए जा रहे हैं. सड़कों का तो बिहार में जाल ही बिछाया जा रहा है. इस बीच एक और नई फोरलेन की सौगात मिल गई है. दरअसल, मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन हाइवे (एनएच-33) को लेकर निविदा जारी कर दी गई है. इसके निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निविदा जारी कर दी है. करीब 82.40 किलोमीटर लंबाई में निर्माण के लिए इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 2243.16 करोड़ रुपये है.

29 महीने में काम होगा पूरा

इधर, टेंडर पाने की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2025 है. फोरलेन का निर्माण चयनित एजेंसी से करार होने के बाद 29 महीने में काम पूरा हो जाएगा. इससे जुड़ी जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को दी. बता दें कि, इसके लगभग 14 किलोमीटर कजरा-मुंगेर हिस्से में रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं. वहीं, अगले दो महीने में निर्माण एजेंसी का चयन कर काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है. साथ ही कहा कि, राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के निर्माण में एनएचएआई को हर प्रकार का सहयोग दिया जायेगा.

जमीन अधिग्रहण का हो रहा काम

मंत्री ने यह भी बताया कि, परियोजना के तहत फोरलेन निर्माण के लिए ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट पर जरूरी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. इस सड़क के निर्माण से बक्सर से मिर्जाचौकी तक फोरलेन के माध्यम से सीधी संपर्कता सुनिश्चित हो सकेगी. साथ ही आवागमन सुगम हो जायेगा. आगे कहा कि, राज्य में अधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना के अनुसार इस फोरलेन पथ का निर्माण किया जा रहा है.

4 घंटे में पटना पहुंचा जा सकेगा

बता दें कि, इस फोरलेन का निर्माण पूरा होने के बाद राज्य के सुदूर क्षेत्र के लोगों को पथ निर्माण विभाग के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चार घंटे में राजधानी पटना पहुंचाने के लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलेगी. काम पूरा करने के लिए कार्य आवंटन के बाद ढाई वर्ष का समय निर्धारित किया गया है. ठेकेदार की ओर से निर्माण के बाद अगले 15 वर्षों तक मेंटेनेंस का काम किया जायेगा.

Also Read: Bihar Weather: पटना से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन, बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन