ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश का कहर: पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित कई जिलों में मूसलधार बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट

Updated at : 03 Aug 2025 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून के कारण तबाही मची हुई है. पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है. पुल धंसने और सड़कों के बहने से संपर्क टूट गया है. किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है. उत्तरी बिहार के मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के आसमान से मॉनसून की द्रोणिका गुजर रही है. इस वजह से पूरे बिहार में तबाही मची हुई है.

शनिवार को पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सहित कई जिलों में रेड अलर्ट के दायरे में बारिश हुई. पटना और पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया. जमुई में पुल धंस जाने से दर्जनों गांव से संपर्क टूट गया. लखीसराय में भी सड़क बह गई. इसके अलावा भी कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की वजह से तबाही की तस्वीरें देखने को मिली है.
आज यानी रविवार को भी मौसम का ऐसा ही विकराल रूप देखने को मिल रहा है. सुबह से ही कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. आज 20 जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. डेंजर अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों के लोग रहें सावधान

आज यानी रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीवान और सुपौल में अत्यंत भारी बारिश होने वाली है. इसके अलावा, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और खगड़िया में भारी बारिश होने वाली है. शेष जिलों में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है.

IMD ने जारी किया ऑरेंज चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, एक्टिव मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से अगले 3 दिनों के दौरान उत्तरी बिहार के सुपौल, मधुबनी और दरभंगा जिलों में अत्यंत भारी वर्षा, किशनगंज, अररिया पुर्णिया, कटिहार, भागलपुर एवं समस्तीपुर में अति भारी वर्षा और राज्य के अधिकांश भागो के जिलों में मेघगर्जन, ठनका के साथ भारी वर्षा की प्रबल संभावना है.
इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की सम्भावन प्रबल है. इस वजह से निचले स्थानों में जलभराव और आंशिक बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

हर तरफ बर्बादी की तस्वीरें

लगातार हो रही भारी बारिश से पटना सहित कई जिलों से बर्बादी की तस्वीरें देखने को मिल रही है. पटना के पंडारक, अथमलगोला, मोकामा, घोसवरी और बाढ़ प्रखंड में हजारों एकड़ में लगे धान की फसल डूब गई. किसानों को बहुत नुकसान झेलना पड़ रहा है.

राजधानी क्षेत्र का भी यही हाल है. पटना की कई सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है. जमुई में उलाय नदी उफान पर है. दर्जनों गांव से संपर्क टूट गया है. बांका में करीब 20 फीट सड़क पानी में बह गई. अधिकांश जिलों से इस तरह की सूचना मिल रही है.

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन