तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, सीएम के दिल्ली प्रवास का बताया ये कारण

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Tejashwi Yadav on PM Modi Bihar Visit

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली दौरे पर गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास पर बड़ा बयान दे दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री डील करने दिल्ली गए होंगे. सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौर पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार के सीएम राज्य की समस्या को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करने तो नहीं गए होंगे, क्योंकि बिहार के लोगों की समस्या से उनका कोई लेना देना नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि जाने दीजिए, फिर कोई नया डील करने गए होंगे. वहां कोई फिर कोई नया डील होगा, वही करने जा रहे होंगे. उन्होंने कहा कि पहले यह थाली खींचते थे और अब पैर छूते हैं.

रेलवे ने हादसों से सबक नहीं लिया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में लोगों की मौत पर तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी ने किसी को तो इस घटना की जिम्मेवारी लेनी ही होगी. बार-बार हादसे हो रहे हैं, लेकिन इन लोगों ने उन हादसों से सबक नहीं लिया. कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि यह लोग फिर चाहते हैं कोई बड़ा हादसा हो. रेल दुर्घटना तो लगातार हो रही है. प्लेटफार्म पर लोग मर रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है.

किसी की जिम्मेदारी तो तय हो

तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी न किसी को घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी. बिहार के लोग मारे हैं ,लेकिन बिहार सरकार को कोई मतलब नहीं है. कोई अधिकारी उन्हें पूछने वाला नहीं है. आखिर जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनकी जिम्मेदारी फिक्स होनी चाहिए. वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोग टीबी और अखबार में बने रहने के लिए लालू प्रसाद को गाली देते हैं.

Also Read: नीतीश की इस योजना से बिहार में बना स्वरोजगार का माहौल, 44 हजार से ज्यादा युवा बने उद्यमी

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन