पटना: सोन नदी में डूबे व्यक्ति का शव दूसरे गांव में मिला, दामाद के घर रहता था अधेड़

Updated:
विज्ञापन

बिहटा थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहटा थाना क्षेत्र में सोन नदी में डूबने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई. पानी के तेज बहाव से शव बहकर दूसरे गांव पहुंच गया, जहां स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव बरामद किया. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Patna News : बिहटा थाना क्षेत्र के केल्हनपुर गांव के समीप सोन नदी में शुक्रवार को डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. नदी में डूबने के बाद पानी के तेज बहाव में शव बहकर मौदही गांव के समीप पहुंच गया, जहां स्थानीय लोगों ने शव को नदी में देखा और पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

पालीगंज के महाबलीपुर का था महेंद्र

मृतक की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के महाबलीपुर निवासी महेंद्र चौधरी (50) के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र चौधरी वर्तमान में अपने दामाद के यहां बिहटा के केल्हनपुर गांव में रह रहे थे. बताया जाता है कि इसी दौरान वह सोन नदी की ओर गये थे, जहां पानी में डूब गये.

शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी

नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव बहकर मौदही की ओर चला गया.शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बिहटा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया.

घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव की पहचान कर इसकी सूचना परिजनों को दी.घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन