26 अगस्त को पटना में खुलेगा The Blessed Ones का 9वां सेंटर, स्पेशल बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन

Blessed Ones: 26 अगस्त को पटना में The Blessed Ones का 9वां सेंटर शुरू होगा. पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित इस सेंटर में ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ADHD और सेरेब्रल पाल्सी समेत विशेष जरूरतों वाले बच्चों को थेरेपी, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और काउंसलिंग जैसी सुविधाएं विशेषज्ञों की देखरेख में दी जाएंगी.

विज्ञापन

Blessed Ones: स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones अपना 9वां सेंटर बिहार की राजधानी पटना में शुरू करने जा रहा है. पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित इस सेंटर का उद्घाटन बुधवार, 26 अगस्त 2026 को सुबह 11.15 बजे होगा. यहां ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ADHD, सेरेब्रल पाल्सी और अन्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को विशेषज्ञों की देखरेख में थेरेपी, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और काउंसलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

इस अवसर पर The Blessed Ones, Coables & SafeScan के फाउंडर अमितेज प्रियदर्शी के साथ डायरेक्टर पूनम कुमारी, डायरेक्टर डॉ. श्वेता बोरा (PT), डायरेक्टर क्षितिज साठे, मेंटर सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अमिताभ वर्मा, एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ. मीनाक्षी वर्मा (PhD), डायरेक्टर मनोज प्रसाद और पटना ब्रांच हेड एवं ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट डॉ. आशीष राज (OT) की मौजूदगी रहेगी.

इस दौरान The Blessed Ones पटना के मेंटर अमिताभ वर्मा ने कहा कि बिहार के विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के संघर्ष को करीब से देखने के बाद पटना में यह सेंटर शुरू करने का प्रयास किया गया है, ताकि परिवारों को बेहतर मार्गदर्शन और मजबूत सहयोग मिल सके.

वहीं, पटना सेंटर हेड आशीष राज ने बताया कि संस्था का उद्देश्य हर बच्चे की क्षमता को पहचानकर उसे आत्मनिर्भर बनाना और समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है.

बता दें कि The Blessed Ones, Coables & SafeScan के फाउंडर अमितेज प्रियदर्शी ने कहा कि विशेष बच्चों के प्रति समाज में जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाना बेहद जरूरी है. उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन, विशेषज्ञ सहायता और परिवार के सहयोग से हर बच्चा अपनी क्षमता के अनुरूप सफलता हासिल कर सकता है.

पटना में इस नए सेंटर की शुरुआत के साथ The Blessed Ones का विशेष बच्चों और उनके परिवारों तक पहुंच बनाने का अभियान और मजबूत होगा.


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन