Bihar Politics: चुनाव से पहले महागठबंधन के बड़े नेताओं को झटका, राहुल-तेजस्वी-सहनी को समन जारी

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :14 Oct 2025 8:10 AM
विज्ञापन
Bihar Politics before elections mahagathbandhan Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Mukesh Sahni

राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी

Bihar Politics: चुनाव से पहले महागठबंधन के बड़े नेताओं पर भारी परेशानी आ पड़ी है. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को समन जारी किया गया है. यह पूरा मामला पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर किये गए विवादित टिप्पणी से जुड़ा है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के बड़े नेताओं के सामने भारी परेशानी आ पड़ी है. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को समन जारी किया गया. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ किये गए विवादित टिप्पणी को लेकर दायर की गई याचिका पर शेखपुरा जिला अदालत ने समन जारी किया है.

तेजस्वी को मिला डबल झटका

मालूम हो, सोमवार सुबह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार पर बड़ा फैसला लिया. लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर आरोप तय कर दिया गया. इसके बाद शाम-शाम तक तेजस्वी यादव को एक और बड़ा झटका मिला. इसके साथ ही राहुल गांधी और मुकेश सहनी को लेकर भी समन जारी कर दिया गया.

26 नवंबर को होना होगा पेश

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विभा रानी की तरफ से सोमवार को यह आदेश जारी किया गया. दरअसल, बीजेपी नेता हीरालाल सिंह ने यह आरोप लगाया था कि दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान आयोजित जनसभा में पीएम मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे. जिसके बाद उन्होंने याचिका दायर की थी. ऐसे में अब कोर्ट ने समन जारी करते हुए राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी को 26 नवंबर 2025 को अदालत में व्यक्तिगत रूप से या अपने वकीलों के माध्यम से पेश होने का आदेश दिया.

क्या होगी अब आगे की कार्रवाई?

जानकारी के मुताबिक, सिविल कोर्ट शेखपुरा के वकील गोपाल वर्णवाल ने बताया, तीनों नेताओं को यह समन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के नए प्रावधानों के तहत जारी किया गया है. ऐसे में राहुल, तेजस्वी और मुकेश सहनी को अदाल के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा. इसके बाद अगर अदालत को लगेगा कि मामला गंभीर है तो फिर आगे की सुनवाई की जायेगी. ऐसे में बिहार चुनाव से पहले ये बड़ा एक्शन लिया गया है.

Also Read: सीट बंटवारे में हो रही देरी से महागठबंधन के साथी नाराज, सीपीआई नेता ने RJD-Congress से कह दी ये बात

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन