Bihar Police News: बिहार पुलिस 48 घंटे में वारदात का करेगी पर्दाफाश, DGP विनय कुमार ने सेट किया बड़ा टारगेट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Dec 2025 11:55 AM

विज्ञापन

डीजीपी विनय कुमार

Bihar Police News: बिहार को क्राइम फ्री बनाने के लिये कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में बिहार पुलिस अब नये लक्ष्य को पूरा करने में जुटने वाली है. दरअसल, किसी भी वारदात का खुलासा 48 घंटे के अंदर ही कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Police News: बिहार को क्राइम फ्री स्टेट बनाने के लिए बिहार पुलिस इनोवेशन के साथ-साथ समय पर वारदात के खुलासे की दिशा में आगे बढ़ने जा रही है. डीजीपी विनय कुमार की रणनीति है कि जिस तरह डायल 112 का रिस्पांस टाइम 14 मिनट हो गया है, उसी तरह किसी भी वारदात के खुलासे का भी एक औसत टाइम तय कर दिया जाये और यह समय सीमा 48 घंटे की हो सकती है.

बिहार पुलिस के लिये चुनौती भरा लक्ष्य

पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती भरा लक्ष्य है. हाल के दिनों में पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा 24 घंटे में किया है लेकिन कुछ वारदात ऐसे भी हैं, जिनका खुलासा करने के लिए पुलिस कई महीने से सुराग खोज रही है. डीजीपी विनय कुमार का कहना है कि बीते सालों से तुलना करें तो वारदात के खुलासे की समय सीमा घटी है. कई घटनाओं का पर्दाफाश 24 घंटे में कर दिया गया है.

अब तक लिखित आदेश जारी नहीं

इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उद्भेदन की सीमा को 48 घंटे करने को लेकर अभी तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है. इस पर व्यवहारिक रूप से अमल में लाया जाना है ताकि समय सीमा के अंदर ही खुलासा करने का दबाव जांच अधिकारी पर नहीं हो. किसी भी घटना की जांच के लिए यह जरूरी भी है.

मार्च में काम करने लगेगी नयी साइबर क्राइम कंट्रोल यूनिट

साइबर घटनाओं से जुड़ी जांच पर खास ध्यान देने के लिए राज्य में साइबर क्राइम कंट्रोल यूनिट का एक अलग वर्टिकल बनाया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो यह मार्च से पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा. स्टेट नार्कोटिक यूनिट और साइबर क्राइम यूनिट प्रोहिबिशन का उद्देश्य नशे के धंधेबाजों और साइबर अपराधों को रोकना है. बीते जून महीने में दोनों यूनिट की स्थापना की घोषणा की गयी थी. एडीजी रैंक के अधिकारी इसको लीड करेंगे.

Also Read: Bihar Ration Card: बिहार के इस जिले में कैंप लगाकर बांटे जायेंगे राशन कार्ड, नये लाभुकों को राहत, जानिये डीएम का आदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन