बिहार में पैक्स चुनाव की रूपरेखा तैयार, 5 चरण में होगा मतदान, इन अफसरों का होगा तबादला...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Sep 2024 9:40 AM
Bihar Pacs Election: पैक्स चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक की गई. जिसमें निर्णय लिया गया कि अधिकतम 5 चरणों में मतदान होंगे. चरणवार मतदान और चरणवार ही मतगणना तथा निर्वाचन परिणाम घोषित होंगे. जिले के जिलाधिकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी होंगे.
Bihar Pacs Election: पैक्स चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने राज्य के सभी डीडीसी व जिला सहकारिता पदाधिकारियों संग होटल चाणक्या में बैठक की. तय हुआ कि 30 सितंबर तक जो व्यक्ति विधिवत रूप से पैक्स के सदस्य या सह सदस्य होंगे, वे मतदाता होंगे. मतदाता सूची पूर्ण हो जाने के बाद दशहरा के बाद नामांकन की तिथि की घोषणा की जायेगी. अधिकतम 5 चरणों में मतदान होंगे. चरणवार मतदान और चरणवार ही मतगणना तथा निर्वाचन परिणाम घोषित होंगे. जिले के जिलाधिकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी होंगे.
अगले 30 सितंबर तक लगभग 400 और निर्वाचन प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना है. मतदान का समय सुबह 7 से अपराह्न 4.30 तक होगा. मतदान के दिन ही प्रखंड मुख्यालय में मतगणना होगी. विशेष स्थिति में ही मतगणना अगले दिन होगी. जिलों के उप विकास आयुक्त पैक्स निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्वाचन पदाधिकारी घोषित किये गये हैं. लगभग 6400 पैक्सों के ऑनलाइन निर्वाचन प्रस्ताव प्राधिकार को प्राप्त हो गये हैं.
अध्यक्ष सहित कुल 12 पदों पर होगा चुनाव
प्राधिकार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी गिरीश शंकर ने बताया कि अध्यक्ष सहित कुल 12 पदों पर निर्वाचन होगा. इनमें अध्यक्ष का पद अनारक्षित होगा. शेष 11 पदों में से दो पद अनुसूचित जाति-जनजाति, दो पद ओबीसी और दो पद इबीसी के लिए आरक्षित होंगे. शेष पांच पद सामान्य श्रेणी के होंगे, जिसमें किसी भी जाति के द्वारा नामांकन किया जा सकता है. छह आरक्षित जाति के पदों में से एक-एक पद (कुल 03) और सामान्य श्रेणी के पांच में से दो पद महिला के लिए आरक्षित होंगे. बताया कि इस बार सभी 05 प्रकार के पदों के लिए 05 रंगों के मतपत्र होंगे. लाल, आसमानी, सफेद, हरा और नारंगी रंग के मतपत्र होंगे.
Also Read: एचएससीसी इंडिया करेगी दरभंगा AIIMS का निर्माण, 1261 करोड़ रुपए होंगे खर्च
तीन व चार साल से जमे अफसरों-कर्मियों का होगा तबादला
सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वे विभाग स्तर पर एक निर्वाचन कोषांग का गठन करेंगे. 4 वर्ष से अधिक समय तक एक ही जिले में जमे तथा 03 वर्ष से अधिक समय से एक ही पद पर जमे सहकारिता अधिकारियों और कर्मियों का स्थानांतरण किया जायेगा. निबंधक सहयोग समितियां ने कहा कि सभी जिला सहकारिता पदाधिकारी पैक्स निर्वाचन में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्तों को पूर्ण सहयोग दें. विवेक कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुख्यालय ने कहा कि पैक्स निर्वाचन काफी संवेदनशील होता है. इस कारण पुलिस बल की आवश्यकता का आकलन अभी से कर लेना होगा.
प्रशिक्षण दल का हुआ गठन
प्राधिकार के सचिव पुरुषोत्तम पासवान ने कहा कि मतदाता सूची तैयारी से संबंधित सभी निर्देश दिये गये हैं. कुमार शांत रक्षित, परामर्शी, ने तकनीकी प्रश्नों का समाधान किया. इस दौरान प्रशिक्षण दल वे स्वयं तथा सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निबंधक मुकुल कुमार सिन्हा, अजय अलंकार, सेवा निवृत्त अपर निबंधक के रहने की बात कही. प्राधिकार के अवर सचिव आशुतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










