Bihar News: एचएससीसी इंडिया करेगी दरभंगा AIIMS का निर्माण, 1261 करोड़ रुपए होंगे खर्च
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Sep 2024 11:30 AM
Darbhanga AIIMS: बिहार के दरभंगा के शोभन में प्रस्तावित एम्स अस्पताल के निर्माण का जिम्मा केंद्र सरकार ने एचएससीसी इंडिया लिमिटेड को सौंपा दिया है. बता दें कि एम्स दरभंगा का निर्माण प्रोजेक्ट 1261 करोड़ रुपये का है.
Darbhanga AIIMS: बिहार के दरभंगा के शोभन में प्रस्तावित एम्स अस्पताल के निर्माण का जिम्मा केंद्र सरकार ने एचएससीसी इंडिया लिमिटेड को सौंपा दिया है. यह एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम मानी जाती है. एम्स दरभंगा का निर्माण प्रोजेक्ट 1261 करोड़ रुपये का है. एचएससीसी इंडिया अब एम्स निर्माण के लिए निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू करेगी.
बता दें कि कंपनी की ओर से सोमवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई. एचएससीसी को अस्पतालों के निर्माण में विशेषज्ञता हासिल है. इससे पहले यह कंपनी नागपुर, कल्याणी, दिल्ली और रायबरेली में भी एम्स का निर्माण कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक दरभंगा एम्स की परियोजना 188 एकड़ भूमि में तैयार की जाएगी. बताया जा रहा है कि एचएससीसी को 36 महीने में एम्स अस्पताल बनाकर देना होगा.
Also Read: मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे थे डॉक्टर, तभी एक शब्द सुनकर उठ खड़ा हुआ अधेड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे इस अस्पताल की नींव
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ऐलान किया था कि अगले महीने यानी अक्टूबर में दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अस्पताल की नींव रखेंगे. शिलान्यास होने के बाद एम्स का निर्माण कार्य तेजी से होगा. दरभंगा के शोभन में जहां एम्स का निर्माण किया जाना है, वो जमीन निचले हिस्से में है.
कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए फोरलेन रोड का होगा निर्माण
बताया जा रहा है कि अस्पताल का ऐसा नक्शा तैयार किया जा रहा है कि जिससे वहां जलजमाव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी. शोभन में एम्स का निर्माण होने से आसपास के इलाकों में भी तेजी से विकास होगा. जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. राज्य सरकार की ओर से अस्पताल तक कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए फोरलेन रोड का निर्माण किया जाएगा.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










