Bihar News: मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे थे डॉक्टर, तभी एक शब्द सुनकर उठ खड़ा हुआ अधेड़...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Sep 2024 11:01 AM
Bihar News: नवादा के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में सोमवार को एक शख्स बाथरुम में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. सिविल सर्जन जितेंद्र कुमार सिंह को लोगों ने देखने को बोला तो उन्होंने दूर से देखा और बोल दिया कि मर गया है. पोस्टमॉर्टम कराओ और घर ले जाओ.
Bihar News: नवादा के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में सोमवार को एक शख्स बाथरुम में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. सिविल सर्जन जितेंद्र कुमार सिंह को लोगों ने देखने को बोला तो उन्होंने दूर से देखा और बोल दिया कि मर गया है. पोस्टमॉर्टम कराओ और घर ले जाओ. सदर अस्पताल में मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और FSL की टीम का इंतजार किया जा रहा था.
बता दें कि पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के लिए एक कर्मी स्ट्रैचर लेकर आ गया. परिजनों में चीखना चिल्लाना भी शुरू हो गया. अभी स्ट्रैचर पर रखने की तैयारी चल ही रही थी कि उसे होश आ गया और वो उठ खड़ा हुआ. उसके होश में आते ही वहां मौजूद लोग देखकर हैरान रह गए. वहीं इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही को सामने ला दिया है.
बाथरूम में पड़ा था अधेड़, सफाईकर्मी ने शोर मचाया
जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल के पहले तल्ले के शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था. सफाई कर्मी सफाई के लिहाज से गए दरवाजा बंद होने का पता चला. कर्मी वापस लौट गए. कुछ देर बाद सफाई कर्मी फिर गए. शौचालय का दरवाजा फिर भी बंद ही था. जब संदेह हुआ तब सफाई कर्मी ने रेलिंग पर चढ़कर अंदर झांका. अंदर एक अधेड़ बेहोश जमीन में गिरा हुआ था.
Also Read: अक्षरा सिंह को स्टेज पर चढ़ते ही जाना पड़ा वापस, जमकर चले जूता-चप्पल, जानिए वजह…
सफाई कर्मी ने शौचालय में शव होने का शोर मचा दिया. सभी घबरा कर मौके पर पहुंचे, सीएस भी आए. बिना जांच के उसे मृत बता दिया गया. शव मिलने की सूचना देकर पुलिस को भी बुला लिया गया. पुलिस की देखरेख में दरवाजा तोड़ा गया. फर्श पर अधेड़ गिरा हुआ था. किसी ने भी उसकी नब्ज नहीं टटोली, बिना जांच के सीएस समेत अन्य ने उसे आनन-फानन में मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाने का आदेश दे दिया.
दवा लेने अस्पताल आया था, बाथरूम मे गिर गया
अधेड़ अस्थावांथाना इलाके के जिराइनपर गांव निवासी राकेश कुमार हैं. वो दवा लेने अस्पताल गया था. वहीं, पुलिस का कहना है कि अधेड़ नशे में था. इस कारण बाथरूम में अचेत होकर गिर गया था. नशेड़ी को पुलिस अपने साथ ले गई है. मामले में नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि बाथरूम के अंदर उसे चक्कर आ गया था. वह फर्श पर ही लेट गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह भगवान से मिलने जा रहा था. पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










