अक्षरा सिंह को स्टेज पर चढ़ते ही जाना पड़ा वापस, जमकर चले जूता-चप्पल, जानिए वजह...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Sep 2024 1:41 PM
Bhojpuri News: आजमगढ़ महोत्सव में रविवार की शाम भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह जैसे हीं स्टेज पर चढ़ी बवाल मच गया. अक्षरा सिंह की एक झलक देखने के लिए वहां की भीड़ बेकाबू थी. पहले धक्कामुक्की हुआ फिर वह हंगामा में बदल गया.
Bhojpuri News: आजमगढ़ महोत्सव में रविवार की शाम भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह जैसे हीं स्टेज पर चढ़ी बवाल मच गया. अक्षरा सिंह की एक झलक देखने के लिए वहां की भीड़ बेकाबू थी. पहले धक्कामुक्की हुआ फिर वह हंगामा में बदल गया. देखते हीं देखते एक दूसरे पर जूता-चप्पल चलने लगा. जब यह बेकाबू भीड़ और वहां चल रहा हंगामा पुलिस के कंट्रोल से बाहर होते दिखा तो अक्षरा सिंह ग्रीन रूम में वापस चली गईं.
करीब आधे या एक घंटे बाद किसी तरह लोग शांत हुए तो अक्षरा दोबारा स्टेज पर आईं और एक से एक गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. बता दें की आजमगढ़ के हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में इन दिनों आजमगढ़ महोत्सव चल रहा है. रविवार को इसका आखिरी दिन था. पूरी भीड़ अक्षरा को देखने के लिए थी. जैसे हीं 9 बजा और अक्षरा का नाम पुकारा गया भीड़ बेकाबू हुई और हंगामा मच गया.
स्टेज के करीब आने को लेकर हुआ बवाल
बता दें कि प्रोग्राम देखने के लिए लोगों में एक दूसरे से आगे आने की होड़ लगी थी. हर व्यक्ति अक्षरा सिंह को पास से देखने को इच्छुक था. इस भीड़ को बेकाबू होते ही महोत्सव स्थल पर हंगामा मच गया. धक्का मुक्की शुरू हुई तो ऐसा लगा जैसे समुंद्र की लहरें पीछे से स्टेज की तरफ तो कभी बाएं से दाएं हिलोरे मार रही हों. इन सब के बीच सबसे ज्यादा परेशानी परिवार के साथ पहुंचे लोगों को झेलनी पड़ी. पुलिस वालों ने लोगों को धक्का मुक्की से रोकने की कोशिश की तो हंगामा और रौद्र रूप ले लिया.
Also Read: बिहार में अब खाकी वर्दी पहन बनाई रील्स तो होगी कार्रवाई, खतरे में पड़ जाएगी नौकरी, पढ़ें नियम…
देखते हीं देखते चलने लगा जूता-चप्पल
देखते हीं देखते एकाएक जूता-चप्पल भी चलने लगे. एक तरफ बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही थी दूसरी तरफ मामला बिगड़ता देख अक्षरा सिंह स्टेज से ग्रीन रूम में चली गईं. कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा. करीब आधे घंटे तक पुलिस लोगों को शांत करने में लगी रही.
लगातार स्टेज से भी लोगों को शांत रहने और अपनी जगह से ही कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की जा रही थी. इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और अक्षरा दोबारा स्टेज पर पहुंचीं और लोगों को अपने गीतों और लटके झटके से झूमा दिया.
ये वीडियो भी देखें…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










