ePaper

Bihar News : कौन अर्जुन, कौन कृष्ण – अब वक्त बताएगा- तेजप्रताप

Updated at : 01 Aug 2025 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव

तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव

Bihar News: "राजद में पारिवारिक घमासान अब मैदान तक आ पहुंचा है. तेज प्रताप यादव ने महुआ की ज़मीन से न सिर्फ तेजस्वी यादव को सीधा ललकारा.बहरूपिया' विधायक कहकर मुकेश रोशन पर तंज़ कसते हुए तेज प्रताप ने स्पष्ट कर दिया कि अब वो महुआ की राजनीति में वापसी के मूड में हैं

विज्ञापन

Bihar News : बिहार की राजनीति में पारिवारिक दरारें अब चुनावी ललकार में बदलती दिख रही हैं. महुआ पहुंचे तेज प्रताप यादव ने अपने ही दल के नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए साफ कह दिया कि अगर जनता ने उन्हें जिताया, तो वो बिजली मुफ्त, नई सब्जी मंडी और महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. तेजस्वी यादव को ‘बांसुरी बजाने’ की चुनौती देकर तेज प्रताप ने एक तरह से उनके नेतृत्व को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. मंच से उन्होंने कहा—”अगर आप हमें जिताते हैं, तो लालू यादव को जिताते हैं.”

बहुरुपिया हैं मुकेश रोशन

राजद विधायक और महुआ के वर्तमान विधायक मुकेश रोशन को तेज प्रताप यादव ने बहरूपिया बता दिया है. तेज प्रताप यादव ने महुआ के लोगों को कहा है कि अगर बहरूपिया आपके यहां आता है तो उसे झुनझुना दे दीजिए. तेज प्रताप ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, जब-जब हम महुआ आते हैं तब- तब यहां का बहरूपिया विधायक रोने लगता है.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि महुआ के परसौनीया में एक सब्जी मंडी है.अगर हम विधायक बनते हैं तो सब्जी मंडी के लिए एक अलग ही बिल्डिंग बना देंगे गरीब है महिला है सड़क किनारे वह लोग सब्जी बेचते हैं उन लोग के लिए बढ़िया एक जगह हो जाएगा और वह लोग सब्जी बेचेंगे अभी मेरा लगातार महुआ का दौरा चलेगा.

हमें जिताया तो लालू जी को जिताया

तेज प्रताप यादव ने लोगों को कहा कि मेरे शरीर में किसका खून है. सामाजिक न्याय लालू यादव का खून है अगर आप हमको जिताने का काम कर रहे हैं. तो आप लोग लालू जी को जीतने का काम कर रहे हैं. महुआ के माता एवं बहनों एक बार हमें मौका देने का काम कीजिए हम अब यहां पर आ गए हैं. बिजली की समस्या है तो आप हमें जिताई हम बिजली फ्री करने का काम करेंगे यहां पर मेडिकल कॉलेज हम ही दिए हैं.

हड़बड़ाने की जरुरत नहीं

महुआ का कितना विकास हुआ है. यहां का जमीन महंगा हो गया है. जो काम होता है सब स्टेप बाय स्टेप होता है. हारबराने से कोई काम नहीं होता है. बहरूपिया तो चाहता ही है कि, महुआ का लोग हरबाराय. लेकिन, हरबाराय नहीं. तेज प्रताप यादव पटना से अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र महुआ लगभग 50 गाड़ियों के साथ पहुंचे थे. जहां पर तेज प्रताप यादव ने पहले मंदिर में पूजा किया, जिसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया.

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन