Bihar News: बिहार में इन दो नदियों पर बनाये जायेंगे 3 नये बराज, मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया में जुटा विभाग
Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Sep 2025 9:05 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में तीन नये बराज बनाने की मंजूरी दे दी गई है. महानंदा नदी पर एक और बागमती नदी पर दो बराज बनाये जायेंगे. इसे लेकर मंजूरी मिलते ही विभाग आगे की प्रक्रिया में भी जुट गया है. तीन नये बराज बनने के बाद बिहार में टोटल बराज की संख्या 6 हो जायेगी.
Bihar News: बिहार में तीन नये बराज बनाये जायेंगे. इनमें बागमती नदी पर दो और महानंदा नदी पर एक बराज बनाये जाने को लेकर मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही विभाग आगे की प्रक्रिया में जुट गया है. जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जल आयोग की स्क्रीनिंग कमेटी के तहत परियोजना मूल्यांकन संगठन ने इन परियोजनाओं के प्रारंभिक संभाव्यता रिपोर्ट को स्वीकृति दी.
फिलहाल कोसी और सोन नदी पर बराज
मालूम हो वर्तमान में कोसी और सोन नदी पर बराज बने हुए हैं. लेकिन तीन नये बराज बनने के बाद बिहार में इसकी संख्या टोटल तीन हो जायेगी. दरअसल, दिल्ली में केन्द्रीय जल आयोग के परियोजना मूल्यांकन संगठन की उच्च स्तरीय बैठक की गई थी. इस बैठक में विस्तार रूप से चर्चा की गई. इस बैठक में ढेंग और कटौंझा में बागमती और तैयबपुर में महानंदा नदी में नए बराज निर्माण को लेकर मंजूरी दी गई.
इतनी नदियों पर बनेगा दूसरा बराज
जानकारी के मुताबिक, बिहार की चार बड़ी नदियों पर दूसरा बराज बनाये जाने का फैसला लिया गया है. इसके तहत कोसी पर डागमारा में और गंडक नदी पर अरेराज और इसके साथ ही बागमती नदी पर ढेंग और कटौंझा पर नया बराज बनाने की प्लानिंग है.
बिहार को हो सकेगा बड़ा फायदा
इसके अलावा महानंदा नदी पर तैयबपुर में, सकरी नदी पर बकसोती में और मसान नदी के साथ-साथ अवसाने नदी पर भी बराज बनाने की प्लानिंग है. साथ ही साथ कमला नहर प्रणाली का उन्नयन और बराज, सोन के इन्द्रपुरी बराज के उन्नयन और नाटा वीयर का बराज में बदलाव की भी योजना है. इस तरह से देखा जाए तो, बड़ा निर्णय लिया गया है. बागमती और महानंदा पर नये बराज बनने से बिहार को बड़ा फायदा भी हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










