Bihar News: पटना का ये इलाका बना कचरा घर! बदबू से लोगों का हाल बेहाल, गुस्से में दी भयंकर चेतावनी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Sep 2025 1:29 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: पटना के बिहटा में रोड किनारे कचरा फैलने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. डुमरी रोड किनारे कचरा फेंके जाने के कारण बदबू से लोगों का हाल बेहाल हो रहा. लोगों ने इसे लेकर नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया है. साथ ही चेतावनी भी दी है.
Bihar News: (मोनु कुमार मिश्रा,बिहटा) पटना के बिहटा में नगर परिषद की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. इस बार डुमरी रोड किनारे कचरा फेंके जाने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है. सड़क किनारे फैली गंदगी और बदबू के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिषद बिना स्थायी व्यवस्था के अस्थायी स्थानों पर कचरा डालकर समस्या को और गंभीर बना रहा है.
लोगों ने दी चेतावनी
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि डुमरी रोड पर कचरा फेंकना बंद नहीं हुआ तो इसकी शिकायत अवर सचिव से करेंगे. सोशल मीडिया पर भी नगर परिषद की जमकर आलोचना हो रही है. दरअसल, हाल ही में ठाकुर प्रसाद उच्च विद्यालय के पास कचरा फेंके जाने से विवाद खड़ा हुआ था. उस मामले में विभागीय सचिव ने नगर परिषद से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था. दबाव बढ़ने पर रातों-रात वहां से कचरा हटाकर सफाई अभियान चलाया गया.
नगर परिषद पर लगाया आरोप
अब आरोप है कि परिषद ने डुमरी रोड को नया डंपिंग जोन बना लिया है. इसी बीच नगर विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव रंजन कुमार चौधरी ने भी साफ निर्देश जारी किया था कि संवेदनशील स्थलों के पास कचरा डालना जनहित के विपरीत है. इस संबंध में बिहटा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन कुमार ने सफाई दी कि पिछले चार साल से अंचलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने के लिए लेटर भेजा जा रहा है, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी है.
5 एकड़ जमीन की जरूरत
कार्यपालक पदाधिकारी ने यह भी बताया कि शहरी क्षेत्र से 10 किलोमीटर दूर कम से कम 5 एकड़ जमीन की जरूरत है, जबकि फिलहाल करीब 3000 क्विंटल कचरा हर रोज उत्पन्न हो रहा है जिसका डिस्पोजल बाधित है. ऐसे में देखना होगा कि लोगों द्वारा चेतावनी देने के बाद आखिर कचरे की साफ-सफाई को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं.
Also Read: Bihar News: बिहार में आसमान से काल बनकर गिरी बिजली, 3 महिलाओं की मौत, 5 झुलसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










