Bihar News: पटना के दानापुर में झील बनीं सड़कें और गलियां, पिछले 25 दिनों से परेशानी झेल रहे लोग

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Aug 2025 11:39 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पटना के दानापुर में सड़कें और गलियां झील में तब्दील हो गई है. जिससे यहां के लोग पिछले करीब 25 दिनों से परेशानी झेल रहे हैं. जल जमाव की समस्या के कारण लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है. हालांकि, इस परेशानी का जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन

Bihar News: दानापुर में पिछले 25 दिनों से लोग जल जमाव के बीच जीवन बसर कर रहे हैं. जल जमाव से सड़कें और गलियां झील बनी हैं. जल जमाव में फंसे लोग सिर्फ रोजमर्रा के जरूरत की सामान खरीदने के लिए ही घर से निकल पा रहे हैं. इसके साथ ही नेहरू पथ के आईएएस कॉलोनी मोड़, प्रियदर्शी नगर, जजेज कॉलोनी, एलआईसी कॉलोनी, अर्पणा बैक कॉलोनी, उजी नगर, लेखा नगर के साथ अन्य कॉलोनियों की सड़कों पर जल जमाव है.

नाले की नहीं हुई साफ-सफाई

लोगों ने बताया कि आज तक हाथी खाना मोड़ से नया टोला पुल तक नाले की साफ-सफाई नहीं कराई गई. 40 फीट के नाला को अधिकतर जगहों पर 5 से 10 फीट का नाला बना दिया गया है. जिससे बारिश का पानी सही तरीके से नहीं निकलने के कारण कॉलोनियों और सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बनी है. साथ ही बड़े-बड़े अपार्टमेंटों से जल निकासी के लिए नाले नहीं बनाया गया है.

एसडीओ बोलीं- बनाया जा रहा प्लान

एसडीओ दिव्या शक्ति ने बताया कि जल्द ही नगर के जल जमाव की समस्याओं से लोगों को निदान करने के लिए प्लान बनाया जाएगा. परिषद के ईओ पंकज कुमार ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुलिस गेट बंद होने के कारण जल जमाव हो गया है. उन्होंने बताया कि बुडको द्वारा बड़ा नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने और मेट्रो परियोजना के कारण नगर में जल जमाव की समस्या बनी है. उन्होंने बताया कि एक सौ पंपिंग सेट, मोटर पंप और सुपर शकर मशीन से भी जल निकासी की जा रही है.

गंगा का पानी सड़कों पर

दूसरी तरफ गंगा के जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी से महावीर और भद्र घाट पर पानी सड़कों पर बह रहा है. इससे वाहन चालकों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है. इस कारण कंगन घाट से पूरब में स्थित किला घाट, पत्थर घाट, पीरदमिड्या घाट, बुंदेल टोली घाट तक सड़क पर पानी जमा है.

गंगा किनारे बढ़ी निगरानी

भद्र घाट मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार और शशि शर्मा ने बताया कि गंगा स्नान करने वालों और पूजा पाठ करने वालों की परेशानी बढ़ गई है. कंगन घाट और खाजेकला घाट पर सीढ़ी डूब गई है. एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि थानाध्यक्षों को भी निर्देशित किया गया है कि वो गंगा में निगरानी रखें.

Also Read: Bihar Flood: भागलपुर में गंगा खतरे के निशान के बेहद करीब, इन जगहों पर बढ़ रही परेशानी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन