ePaper

Bihar News: पटना में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की गयी जान

Updated at : 09 Nov 2024 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पटना में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की गयी जान

Bihar News: सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती है. ताजा मामला राजधानी पटना का है. जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार के पास विपरीत दिशा में आ रहे अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान करण कुमार पिता मदन बिंद माधोचक निवासी के रूप में हूई है.

युवक की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक, जिले के मसौढ़ी नौबतपुर मार्ग के नूरा हाई स्कूल के पास विपरीत दिशा में आ रहे अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है. यह घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार मसौढ़ी बाजार से आ रहा था. घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. तत्काल घटना कि जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना होने के बाद कुछ देर तक सड़क पर बवाल मचा रहा. लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर कुछ देर रास्ता भी जाम किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि बाइक को मुख्य सडक से बांई ओर अपने गांव की ओर मोड़ना चाह रहा था तभी एक विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी. पिकअप की पहचान की जा रही है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन