Bihar News: 2027 तक बनके तैयार होगी पटना की टनल गैलरी, चीन से आएगी खुदाई मशीन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Jun 2025 5:39 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में भारत का पहला म्यूजियम-टू-म्यूजियम अंडरग्राउंड टनल का निर्माण किया जा रहा है. टनल बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने का काम करेगा. टनल निर्माण के लिये टनल बोरिंग मशीन चीन से मंगाई गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में बन रही भारत की पहली म्यूजियम-टू-म्यूजियम अंडरग्राउंड टनल के निर्माण का काम तेजी से बढ़ रहा है. बिहार म्यूजियम को पटना म्यूजियम से जोड़ने वाली इस हेरिटेज टनल का लगभग 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. मेट्रो नेटवर्क की तरह इस टनल की खुदाई के लिये जरूरी टनल बोरिंग मशीन (TBM) अभी तक नहीं आई है.

चीन मंगाई गई टनल बोरिंग मशीन

ये मशीन चीन से मंगाई जा रही है और अगले महीने तक पटना पहुंचने की सम्भावना है. जैसे ही TBM पहुंचेगी टनल की खुदाई का काम चालू कर दिया जाएगा. इसके लिये बेस स्लैब और लांच शाफ्ट पहले ही तैयार किया जा चुका है. इन स्थानों से मशीन को प्लेटफार्म मिलेगा और सुरंग की खुदाई बिना किसी रुकावट के की जा सकेगी.

बीते महीने सीएम नीतीश कुमार ने इस सुरंग निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टनल का निर्माण जल्द और सही तरीके से पूरा किया जाए.

1.5 किलोमीटर लम्बा होगा टनल

सीएम ने कहा कि बिहार म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान बना चुका है और पटना म्यूजियम में भी भारी संख्या में लोग आते हैं. सुरंग के बनने से दोनों म्यूजियम के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी, जिससे म्यूजियम आने वाले लोगो को सहूलियत मिलेगी. इस हेरिटेज टनल का निर्माण कार्य 2027 में पूरा होने का अनुमान है.

यह टनल लगभग 1.5 किलोमीटर लम्बा होगी और पटना म्यूजियम, विद्यापति मार्ग, तारामंडल क्रॉसिंग, इनकम टैक्स गोलंबर, पटना विमेंस कॉलेज और अंत में बिहार म्यूजियम से मिलेगी.

सूचना के अनुसार इस टनल को आर्ट गैलरी के तरह बनाया जा रहा है. जिसमे मधुबनी पेंटिंग समेत अन्य कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जायेगा. टनल के आगमन और निकास बिल्डिंग में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के साथ तीन लेवल का बेसमेंट भी होगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: 7 करोड़ की लागत से गयाजी में बन रहा रोप-वे, प्रेतशिला पर चढ़ाई होगी अब आसान

टनल में आधुनिक सुविधाएं

बेसमेंट के तीन स्तरों में एक स्तर पर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी, अन्य दो स्तरों पर संग्रहालय से जुड़ी सुविधाएं, कैफेटेरिया और पर्यटकों के लिए विश्राम क्षेत्र बनाए जाएंगे. सुरंग में आधुनिक लाइटिंग और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे, जिससे आने वाले वर्षो में यह टनल न केवल एक ट्रांजिट पाथवे, बल्कि एक पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो सके.बिहार सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश में जुड़ी हुई है. (मृणाल कुमार)

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 18 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन