ePaper

Bihar Rain Alert: अगले 48 घंटे बिहार के 18 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 29 Jun 2025 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 48 के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भयंकर बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के कारण तापमान में कमी आएगी.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की एंट्री जून महीने के बीच में हो गई थी. पहले कुछ दिन तो पूरे बिहार में बारिश हुई लेकिन बाद में बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के लोगों को खुशखबरी दी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे के लिए राज्य के 18 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

बिहार के इन जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बक्सर, कैमूर, आरा, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर और बांका जिला में 30 से 40 की स्पीड में हवा चलेगी. इसके अलावा बारिश और ठनका गिरने की भी संभावना है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार के 20 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक वेस्ट और ईस्ट चंपारण, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिला में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: 7 करोड़ की लागत से गयाजी में बन रहा रोप-वे, प्रेतशिला पर चढ़ाई होगी अब आसान

कल कैसा रहेगा तापमान

कल बिहार में तापमान अधिकतम लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह में हल्की बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे. इससे थोड़ी ठंडक महसूस होगी, लेकिन उमस बनी रहेगी. दोपहर तक तापमान बढ़कर तेज गर्मी का अहसास कराएगा, हालांकि बादलों की वजह से धूप कुछ कम तीव्र होगी. कुल मिलाकर मौसम उमस भरा और थोड़ा भीगा रहेगा.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन