नालंदा मामले पर संसद में गरजे पप्पू यादव, बोले- मणिपुर जैसी घटना, दोषियों को फांसी दो
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Apr 2026 7:23 AM
संसद में पप्पू यादव (फाइल फोटो)
Pappu Yadav On Nalanda Case: नालंदा के नूरसराय में महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला अब संसद तक पहुंच गया है. सांसद पप्पू यादव ने घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की मांग की है.
Pappu Yadav On Nalanda Case: बिहार के नालंदा जिले में बीच सड़क महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला अब संसद तक पहुंच गया है. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस घटना को गंभीर बताते हुए इसे मणिपुर जैसी घटना करार दिया और दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है.
यह मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पिछले सप्ताह एक महिला के साथ बीच सड़क हैवानियत की कोशिश की गई. आरोप है कि 5 से 10 युवकों ने महिला को दबोच लिया और दुष्कर्म की नीयत से उसे खींचने लगे. इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए.
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.
संसद में उठा मुद्दा, सरकार पर दबाव
गुरुवार को बजट सत्र के दौरान सांसद पप्पू यादव ने इस मुद्दे को लोक महत्व के तहत उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार समेत देश के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं चिंताजनक हैं. नूरसराय की घटना को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताया.
‘स्पीडी ट्रायल हो, दोषियों को फांसी मिले’
सदन में पप्पू यादव ने मांग की कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी दी जाए. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि समाज में डर का माहौल बने.
नीट छात्रा मौत का मामला भी उठाया
सांसद ने जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत का मामला भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस केस में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने जांच तेज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया, छपरा और आरा जैसे जिलों में भी हाल के दिनों में महिलाओं और बच्चियों के साथ कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. उन्होंने छात्रावासों के लिए सख्त कानून बनाने और यौन अपराधों में स्पीडी ट्रायल की व्यवस्था लागू करने की बात कही.
पीड़िता ने बताई आपबीती
पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत में बताया कि वह अपने सास-ससुर के साथ रहती है, जबकि उसका पति महाराष्ट्र में काम करता है. 26 मार्च की शाम वह राशन लेने गई थी. इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया.
शोर मचाने पर बची जान
महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत हरकत की. जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए. ग्रामीणों की मदद से वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच सकी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा.
Also Read: बिहार के इस जिले में 1 लाख 70 हजार रिश्वत लेते पेशकार गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










