ePaper

बिहार में अब हर मकान को मिलेगा डिजिपिन, गली-मोहल्लों की मैपिंग पूरी

Updated at : 23 Aug 2025 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Digipin for every house

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: डाक विभाग अब बिहार में मकानों को डिजिपिन जारी करेगा. इससे मोबाइल पर लाइव लोकेशन के आधार पर डाकिया आसानी से घरों तक पहुंच सकेंगे. इसके लिए 10 हजार डाकिया को ट्रेनिंग दी जाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में लोगों को समय पर चिट्ठी मिले इसके लिए डाक विभाग सभी गली-मोहल्लों को लाइव लोकेशन से जोड़ने का काम कर रहा है. इस कड़ी में हर मकान को डिजिपिन (डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) दिया जाएगा. इसके लिए डाक विभाग की तरफ से बिहार सर्किल ने पूरे राज्य के इलाकों की मैपिंग पूरी कर ली है.

एक करोड़ गली-मोहल्लों की मौपिंग पूरी

इसके तहत एक करोड़ से अधिक गली एवं मोहल्लों की मैपिंग हो चुकी है. इस मैपिंग के माध्यम से सभी घरों की लाइव लोकेशन को डाला जाएगा. इसकी मदद से डाकिया अपने मोबाइल से आसानी से देख कर निर्धारित जगह पर पहुंच सकेंगे.

बिहार सर्किल के 30 डिवीजन शामिल

बता दें कि डाक विभाग का अभी तक पिन कोड है. शहर के विभिन्न इलाकों का अपना पिन कोड है, लेकिन अब डिजिपिन कोड होगा. इस नए कोड से हर इलाके के हर घर को चिह्नित किया जाएगा. इसमें बिहार सर्किल के 30 डिवीजन को शामिल किया गया है.

अधूरा पता होने के कारण होती थी दिक्कत

अभी बिहार सर्किल के सभी डिविजनों में आधा अधूरा पता होने के कारण 45 फीसदी चिट्ठियां, पार्सल निर्धारित जगह पर नहीं पहुंच पाती हैं. इसमें 30 से 35 फीसदी चिट्ठियां और पार्सल वापस चला जाता है. ऐसे में अब डिजिपिन से आधा अधूरा पता वाली चिट्ठियां भी पहुंच सकेंगी. 10 अंकों वाले इस डिजिपिन में संबंधित गली-मोहल्ले के साथ संबंधित घर को भी इंडिकेट किया जाएगा.

डाकिया को मिलेगी ट्रेनिंग

मिली जानकारी के अनुसार बिहार सर्किल में 10 हजार से अधिक डाकिया हैं. इन सभी डाकिये को मोबाइल लाइव लोकेशन के साथ भी जोड़ा जाएगा. साथ ही मोबाइल पर लाइव लोकेशन कैसे देखें, इसके लिए इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण डाकिया को डिविजन के आधार पर दिया जाएगा. इससे डाकिया को चिट्ठी, पत्री या पार्सल का पता खोजने में कोई परेशानी नहीं होगी और समय से पार्सल की डिलीवरी भी हो सकेगी.

क्या है ये डिजिपिन

डिजिपिन 10 अंको का एक कोड होता है. सभी इलाकों को डिजिटल एड्रेस सिस्टम से 4 मीटर के दायरे में बांटा जाएगा. इसकी मदद से किसी भी स्थान का सही डिजिटल पता मिल जाता है. इसे आईआईटी हैदराबाद एवं एनआरएससी इसरो के सहयोग से डाक विभाग ने विकसित किया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में सख्त हुआ ड्राइविंग लाइसेंस का नियम, अब इस टेस्टिंग ट्रैक से गुजरना होगा जरूरी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन