ePaper

पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का मोबाइल हैक, वकीलों से मांगे जा रहे पैसे

Updated at : 04 Nov 2024 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Highcourt recruitment

Patna Highcourt recruitment

Bihar News: मैसेज पटना हाई कोर्ट के एक रजिस्टार सहित कई बड़े अधिकारियों को भी आया है. पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन कइयों के पास जब इस तरह के मैसेज आए और उनके बीच बातचीत हुई तो सभी को माजरा समझ में आ गया.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के मोबाइल हैक होने का का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी के मोबाइल नंबर को हैक कर लिया गया है. साइबर अपराधी ने उनके मोबाइल से वकीलों समेत कई लोगों से पैसे की मांगने की है. उनके नम्बर से मैसेज भेजे गये संदेश में किसी से 55 हजार तो किसी से 45 हजार रुपये की मांग की जा रही है.

मोबाइल नंबर से आ रहा है मैसेज

पटना के एक वकील का कहना है कि इकबाल अहमद अंसारी के मोबाइल नंबर से मैसेज कर कहा जा रहा है कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है. जैसे ही यूपीआई काम करने लगेगा पैसा वापस भेज देंगे. कइयों को पैसा दो से तीन घंटे के भीतर वापस करने का मैसेज भेजा गया है. इस प्रकार का मैसेज पटना हाई कोर्ट के एक रजिस्टार सहित कई बड़े अधिकारियों को भी आया है. पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन कइयों के पास जब इस तरह के मैसेज आए और उनके बीच बातचीत हुई तो सभी को माजरा समझ में आ गया.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

वकीलों से न्यायधीशों तक को आया है मैसेज

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं को भी ऐसे ही मैसेज आए हैं. मैसेज मिलनेके बाद सभी हैरान रह गए. बताया जाता है कि साइवर अपराधियों ने पटना में उनके जाननेवाले कई सेवानिवृत्त न्यायाधीश, अधिकारी समेत अधिवक्ताओं को मैसेज भेज पैसे मांगे जाने के बाद इसका खुलासा हुआ है. अंसारी वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं. पूर्व मुख्य न्यायाधीश के मोबाइल पर संपर्क करने का कुछ लोगों ने प्रयास किया पर बात नहीं हो सकी. लोगों का कहना है कि उनका नंबर हैक हो गया है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन