दुकान जा रहे युवक व परिजनों से मारपीट मामले में दो बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में बदमाश.

Kaimur News : गिरफ्तार बदमाशों की पहचान वार्ड संख्या 19 निवासी शिवप्रसाद गोंड के 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार तथा बबुआ सिंह के 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Kaimur News : (अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट )

आपके शहर में

विज्ञापन

पिछले 22 मई को शहर के वार्ड संख्या 20 निवासी एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान वार्ड संख्या 19 निवासी शिवप्रसाद गोंड के 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार तथा बबुआ सिंह के 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 20 निवासी शिवम पटेल 22 मई को अपने घर से दुकान पर काम करने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की. घटना की जानकारी मिलने पर जब परिजन उन्हें बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई.

सोने की चेन छीन लेने का आरोप

पीड़ित पक्ष के अनुसार, इस दौरान महिला रिश्तेदार सीखा पटेल के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं. वहीं आरोप है कि मनीष कुमार ने उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read: तेज बारिश से लालापुर सड़क बनी झील, डेढ़ करोड़ के नाले के बाद भी जलजमाव से लोग परेशान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन