पटना में BIS की बड़ी छापेमारी, बिना ISI मार्क के बन रहे 376 टफेन्ड सेफ्टी ग्लास जब्त

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना के महुली स्थित एक फैक्ट्री में BIS की टीम ने बड़ी छापेमारी कर बिना ISI मार्क के तैयार किए जा रहे 376 टफेन्ड सेफ्टी ग्लास जब्त किए. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में फैक्ट्री परिसर की तलाशी लेकर अवैध उत्पादन का खुलासा किया गया. BIS ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.
Patna News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की टीम ने पटना के औद्योगिक क्षेत्र महुली में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री पर छापेमारी की. यहां बिना वैध ISI प्रमाणन के टफेन्ड सेफ्टी ग्लास का निर्माण और बिक्री किए जाने का खुलासा हुआ है. छापेमारी में 376 तैयार ग्लास जब्त किए गए हैं.
गुप्त सूचना पर हुई फैक्ट्री में बड़ी कार्रवाई
BIS पटना शाखा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई. टीम ने पटना पुलिस के सहयोग से महुली स्थित आर.एस. टफ ग्लास प्रा. लि. परिसर में तलाशी अभियान चलाया और अवैध उत्पादन का खुलासा किया.
बिना ISI लाइसेंस के चल रहा था उत्पादन
जांच में पाया गया कि फैक्ट्री में टफेन्ड सेफ्टी ग्लास का निर्माण बिना आवश्यक BIS लाइसेंस के किया जा रहा था. यह उत्पाद सेफ्टी ग्लास गुणवत्ता नियंत्रण आदेश 2020 के तहत आता है, जिसके लिए IS 2553 (भाग-1): 2018 मानक और ISI मार्क अनिवार्य है.
376 तैयार ग्लास मौके से जब्त
छापेमारी के दौरान विभिन्न आकारों के 376 टफेन्ड सेफ्टी ग्लास पाए गए, जिन्हें बाजार में सप्लाई के लिए तैयार किया गया था. सभी उत्पादों को मौके पर ही सील कर जब्त कर लिया गया.
दस्तावेज और सबूत जुटाने में जुटी टीम
BIS अधिकारियों ने फैक्ट्री से संबंधित दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों को भी जब्त किया है. मामले की गहन जांच जारी है और आगे कानूनी प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है.
दोष साबित होने पर सख्त सजा का प्रावधान
अधिकारियों के अनुसार ISI मार्क के गलत उपयोग या बिना लाइसेंस उत्पादन पर BIS अधिनियम 2016 के तहत जुर्माना और दो वर्ष तक की सजा या दोनों का प्रावधान है. संबंधित फर्म पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
उपभोक्ताओं से BIS Care App के जरिए जांच की अपील
BIS ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी उत्पाद को खरीदने से पहले उसकी प्रमाणिकता BIS Care App के माध्यम से जरूर जांचें. साथ ही निर्माताओं को नियमों के पालन के बाद ही उत्पादन करने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










