Bihar News: 'डीएम से कह देते हैं सस्पेंड करके बैठा देंगे', मंत्री लेशी सिंह ने सबके सामने CO को फटकारा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 14 Dec 2025 1:42 PM

विज्ञापन

मंत्री लेशी सिंह ने सीओ को फटकारा

Bihar News: बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह सीओ को फटकार लगाती हुई दिखी. दरअसल, जनता दरबार में वह लोगों की शिकायतें सुन रही थी. जिसके बाद सीओ से जुड़ा मामला सामने आने के बाद वे भड़क गई. सबके सामने फटकार लगाते हुए बोली, डीएम से कह देते हैं सस्पेंड करके बैठा देंगे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में नई सरकार बनने के साथ ही तमाम मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. ऐसे में कई मंत्री जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतों का समाधान करते दिख रहे हैं. इसी क्रम में पूर्णिया जिले के धमदाहा में मंत्री लेशी सिंह आम लोगों के बीच दिखी. इस दौरान उन्होंने एक सीओ की जमकर फटकार भी लगाई. इतनी ही नहीं, उन्होंने यह तक कहा कि डीएम से कह देते हैं सस्पेंड करके बैठा देंगे.

लेशी सिंह के सामने की गई ये शिकायत

दरअसल, जनता दरबार में पहुंचे कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि सीओ काम करने के बदले पैसे की डिमांड करते हैं. यह शिकायत सुनते ही लेशी सिंह भड़क गई. उन्होंने सीओ को फटकार लगाते हुए कहा, ‘आप काम करने के लिये बहाल हुए हैं ना कि पैसा वसूली करने के लिये. आपको वेतन मिलता है ना. अगर काम करने का मन नहीं है तो चले जाइये. डीएम से कह देते हैं, सस्पेंड करके बैठा देंगे. इस तरह की आदत को सुधारिये.’

सबसे ज्यादा शिकायत इस विभाग से आए

जानकारी के मुताबिक, लेशी सिंह ने जनता दरबार में कई लोगों की शिकायतें सुनी. इस दौरान सीओ से जुड़ी शिकायतें ज्यादातर लोगों ने की. सबसे अधिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से 305 मामले सामने आए थे. कई लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. जिसके बाद समाधान को लेकर आदेश भी विभाग के अधिकारियों को जारी किया गया है. लेशी सिंह की सख्ती के बाद तमाम अधिकारी हरकत में आ गये.

मंत्री विजय सिन्हा ने भी दिया था अधिकारियों को अल्टीमेटम

इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने डीसीएलआर, सीओ और कर्मचारियों को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था, अगली बार थर-थर कांपने का भी समय नहीं मिलेगा. गड़बड़ी करने वालों को नहीं बख्शे जाने की बात भी कही. उन्होंने जमीन संबंधी मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का दोष साबित होने पर उन पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश उच्च अधिकारियों को दिया.

Also Read: Bihar Bhumi: ‘अगली बार थर-थर कांपने का भी समय नहीं मिलेगा’, विजय सिन्हा ने बिहार के CO और DCLR को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन