Bihar Bhumi: 'अगली बार थर-थर कांपने का भी समय नहीं मिलेगा', विजय सिन्हा ने बिहार के CO और DCLR को दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Dec 2025 2:51 PM
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के CO और DCLR को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए यह कहा कि अगली बार थर-थर कांपने का भी समय नहीं मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि अगले 100 दिनों में राज्य के सभी जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
Bihar Bhumi: उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने डीसीएलआर, सीओ और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया है. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विजय सिन्हा ने अधिकारियों को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा, अगली बार थर-थर कांपने का भी समय नहीं मिलेगा. इसके साथ ही गड़बड़ी करने वालों को नहीं बख्शे जाने की बात भी कही.
मंत्री बोले- हम जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं
विजय सिन्हा ने बिहार के डीसीएलआर, सीओ और कर्मचारियों से कहा, हम जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं. इसलिये आमलोगों के जमीन और राजस्व संबंधी कामकाज तय समय सीमा में पूरा करें. उन्होंने जमीन संबंधी मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का दोष साबित होने पर उन पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश उच्च अधिकारियों को दिया.
अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
इतना ही नहीं, मंत्री विजय सिन्हा ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा. उन्होंने दीदारगंज के सीओ की अब तक की पोस्टिंग की जांच करने का निर्देश दिया. संपतचक अंचल मामले में कहा कि फर्जी कागजात लगाकर गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.
मंत्री ने सीओ की लगाई जमकर क्लास
इस कार्यक्रम में पहले के मामले में सीओ की जमकर क्लास लगी. बल्लीपुर, गौरीचक के रहने वाले विवेक ने उपमुख्यमंत्री से बताया कि जमाबंदी नहीं होने के नाम पर पिछले छह महीने से उनकी जमीन का म्यूटेशन नहीं हो रहा है. इस पर उन्होंने सीओ और संबंधित कर्मचारी से पूछा कि शिकायत को छह महीने से क्यों लटकाया है.
6 महीने से अटका था म्यूटेशन
दरअसल, पुनपुन अंचल में म्यूटेशन छह महीने से लटका था. फुलवारीशरीफ में परिमार्जन, मोकामा में दूसरे शख्स की तरफ से जबरन जमीन कब्जा और म्यूटेशन, दीदारगंज में म्यूटेशन रद्द कर देने और जमीन को डिजिटलाइजेशन का मामला लटका पाया गया. संपतचक में जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम कर देने का मामला आया. बिहटा में जमीन मापी नहीं करने का मामला सामने आया. डिप्टी सीएम ने साफ कहा, धोखाधड़ी से अभिलेख बनाकर जमीन खरीद-फरोख्त करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे.
विभाग के अधिकारियों संग बैठक भी की
जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि भौकाल नहीं बनाना है, भौकाल से भय पैदा होता है. संवाद के बाद मंत्री ने फिर विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी की और आम लोगों के म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस और जमीन विवाद से जुड़ी समस्याओं को तेजी से निपटारे का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










