Bihar News: रेल बेचने वाले पहले रेल मंत्री थे लालू यादव, बिहार के पूर्व सीएम पर सम्राट चौधरी का पलटवार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Oct 2024 7:46 PM

विज्ञापन

Bihar News: लालू यादव लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से एनडीए सरकार पर सवाल खड़े करते रहे हैं. आज एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने एनडीए सरकार पर आरोप लगाया है कि 10 साल के शासन में इसने रेलवे की स्थिति खराब करके रख दी. इसके चलते आम लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. आए दिन रेल दुर्घटनाएं होती हैं. लालू यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और लिखा, ”10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार ने रेल का किराया बढ़ा दिया. प्लेटफॉर्म टिकट का दाम बढ़ाया. रेलवे स्टेशन बेच दिए, ट्रेन से जनरल बोगियां घटा दी गईं. बुजुर्गों को मिलने वाला लाभ खत्म कर दिया गया. सेफ्टी-सिक्योरिटी घटाने के चलते रोज हादसे हो रहे हैं. फिर भी कहते हैं कि रेलवे घाटे में है. अब ये कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें.”

सम्राट चौधरी का पलटवार

लालू प्रसाद के पोस्ट पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा, लालू प्रसाद यादव ने रेल को बेचना शुरू किया. उन पर किस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. लालू जी ने ही बेचा था. उन्होंने रांची की रेल संपत्ति बेची, पटना की संपत्ति बेची. देश में पहली बार यदि रेल को बेचने का काम किसी रेल मंत्री ने शुरू किया, तो वह लालू प्रसाद यादव ही हैं.

बता दें कि लालू यादव लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से एनडीए सरकार पर सवाल खड़े करते रहे हैं. कुछ दिन पहले एक पोस्ट में लालू यादव ने नीतीश कुमार को टारगेट किया था. लालू यादव ने पोस्ट में लिखा था, ‘एनडीए सरकार के 10 वर्षों में बिहार को कोरी घोषणाओं के अलावा क्या मिला. हमने तो 22 सांसदों के दम पर 2004 से 2009 के बीच 5 वर्ष में ही बिहार को 1 लाख 44 हजार करोड़ की सहायता राशि दिलाई. लेकिन ये तो 2014 में 31, 2019 में 39 और 2024 में 30 सांसद लेकर भी दिल्ली के सामने हाथ जोड़, गिड़गिड़ा कर झोली फैलाते हैं, लेकिन तब भी इन्हें कुछ नहीं मिलता. हक मांगना नहीं, छीनना पड़ता है.’

इसे भी पढ़ें: सोन नदी में चार परिवारों के सात बच्चे डूबे, छह की मौत, मचा कोहराम

Smart Meter के इस सेंटिंग को जानते हैं आप, पैसा खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली, जानें तरीका

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन