Smart Meter के इस सेंटिंग को जानते हैं आप, पैसा खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली, जानें तरीका

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Oct 2024 3:53 PM

विज्ञापन

smart meter

Smart meter: बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर मचे घमसान के बीच एक अच्छी खबर आई है. इस खबर में हम आपको स्मार्ट मीटर के एक सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद है.

विज्ञापन

Smart meter: स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है. विपक्षी पार्टियां इसे स्कैम बता रही है तो दूसरी ओर बिहार सरकार में शामिल मंत्री इसे जनता के लिए उपयोगी और सुविधाजनक बता रहे हैं. शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा था कि जनता को लूटने के लिए डबल इंजन सरकार ने स्मार्ट मीटर लाया है. यह स्मार्ट मीटर अडानी का है और इसमें लगाया गया चिप्स अंबानी का है. उन्होंने कहा कि पुराने मीटर में क्या खराबी थी कि सरकार को इसे बदलने की जरूरत पड़ी. जनता अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांवों में जाकर सरकार के स्मार्ट मीटर की हकीकत जनता को बताएं. यह सरकार उद्योगपतियों से मिलकर जनता की गाढ़ी कमाई को छीन रही है. ऐसे बयानों से जनता के बीच में स्मार्ट मीटर को लेकर नकारात्मक छवि बनती है. इसी बीच बिजली कंपनी ने लोगों को राहत देते हुए ऐलान किया है कि अब स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म होने पर भी सात दिन तक बिजली नहीं कटेगी. बता दें कि अभी तक स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म होने पर महज तीन दिनों तक ही बिजली सप्लाई जारी रहती थी.

सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम शुरू

लोगों की चिंता को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी ने अब इसे तीन दिन से बढ़ाकर सात दिन कर दिया है. बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक नया नियम इसी महीने से लागू हो सकता है. फ़िलहाल सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम शुरू किया गया है. अपडेट होने की प्रक्रिया में एक महीने तक का समय लग सकता है. बिजली कंपनी का लक्ष्य है कि लोगों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिले.

स्मार्ट मीटर में अभी क्या चल रहा

मौजूदा नियम के मुताबिक स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म हो जाता है तो रिचार्ज करने के लिए 3 दिन की मोहलत मिलती है. यानी 72 घंटे तक बिजली नहीं कटती है. लेकिन बिजली विभाग ने अब लोगों की दिक्कतों को देखते हुए ग्रेस पीरियड को बढ़ा कर 7 दिन करने का फैसला लिया है. इस काम को करने के लिए इसकी सेटिंग में बदलाव किये जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: Big Accident: बिहार में सोन नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 8 बच्चे डूबे, मचा हाहाकार

अभी रिचार्ज खत्म होने पर कर सकते हैं ये कम

अगर आपके स्मार्ट मीटर का बैलेंस ख़त्म हो जाता है और आप किसी वजह से रिचार्ज नहीं करवा पाते हैं तो घबराने या डरने की जरूरत नहीं है. अगर आपके घर ऐसी स्थिति आती है तो मीटर में लगे पुश बटन को 20 सेकंड तक दबाएं रखें. यह काम करते ही अगले 72 घंटे यानी तीन दिनों तक निर्बाध बिजली मिलती रहेगी. इस दौरान आप कभी भी अपना स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज करा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher: बिहार में ऐसे शिक्षकों को हाजिरी बनाने में मिलेगी राहत, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन