Bihar News: उद्योग विभाग स्टार्टअप को लेकर आम लोगों से मांगेगा आइडिया, पोर्टल लॉन्च, इतने लाख रुपये की दी जाएगी फंडिंग

मंत्री नीतीश मिश्रा की तस्वीर
Bihar News: बिहार सरकार की ओर से स्टार्टअप को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में अब उद्योग विभाग स्टार्टअप को लेकर आम लोगों से आइडिया मांगेगा. इतना ही नहीं, 100 चयनित स्टार्टअप को ट्रॉफी और स्टार्टअप बिहार नीति के तहत प्रोत्साहित भी किया जाएगा. इसे लेकर आइडिया फेस्टिवल पोर्टल का उद्घाटन किया गया.
Bihar News: बिहार सरकार अक्सर युवाओं के बीच स्टार्टअप को लेकर बढ़ावा देती है. ऐसे में उद्योग विभाग ने एक खास पहल की है. दरअसल, विभाग स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आम लोगों से ही आइडिया मांगेगा. इस दौरान 100 चयनित आइडिया को ट्रॉफी और स्टार्टअप बिहार नीति के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके अलावा चयनित किए गए स्टार्टअप को 10 लाख रुपये तक की फंडिंग भी दी जाएगी. बिहार सरकार की ओर से इसे लेकर आइडिया फेस्टिवल पोर्टल का उद्घाटन किया गया.
10 हजार से अधिक लिए जायेंगे आइडिया
इसे लेकर जानकारी बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा की तरफ से दी गई. मंत्री नीतीश मिश्रा के मुताबिक, युवाओं, महिलाओं, छात्रों, स्वयं सहायता समूहों समेत अन्य लोगों से करीब 10 हजार से भी अधिक आइडिया लिए जायेंगे. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए आइडिया फेस्टिवल पोर्टल शुरू किया गया. बिहार आइडिया फेस्टिवल सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि ‘समृद्ध बिहार’ बनाने की दिशा में एक अहम पहल है. जिलास्तर पर काम 24 जुलाई से होने की खबर है. तो वहीं, अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में राजधानी पटना में दो दिवसीय मेगा इवेंट में इसका समापन होगा.
विशेष टीम करेगी जांच
जानकारी के मुताबिक, लोगों की ओर से जितने भी आइडिया विभाग के पास आयेंगे, इन सभी आइडिया को लेकर एक विशेष टीम जांच करेगी. चयनित आइडिया को बाजार और निवेशक से जोड़ा जाएगा. मंत्री जीवेश मिश्रा की ओर से बताया गया कि, पिछले एक साल में बिहार के एक हजार नए स्टार्टअप्स का चयन किया है. ऐसे में बिहार सरकार की यह पहल बेहद खास मानी जा रही है.
Also Read:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










